पहले पीएम उम्मीदवार बनने से इनकार, फिर संयोजक पर भी न; नीतीश के मन में क्या चल रहा है?
Edited By Pankaj Mishra

Nitish Kumar on Convenor
Edited By Pankaj Mishra

Nitish Kumar on Convenor
Nitish Kumar on Convenor : विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होनी है। इस बैठक को लेकर तैयारी जोरों पर है। इस बैठक में गठबंधन का एक झंडा तय किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल गठबंधन की रैलियों में किया जाएगा। हालांकि, राज्यों में पार्टियां अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगी। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने की भी उम्मीद है।
इस बैठक में I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता अपने संयोजक को लेकर भी फैसला करेंगे। इस बैठक में इस बात का भी फैसला होना है कि विपक्षी दलों के बीच संयोजक का कार्य कौन संभालेंगे। जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘INDIA’ गठबंधन संयोजक बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।
महागठबंधन की ओर से पीएम पद की उम्मीदवारी के इनकार के बाद अब मुंबई बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से भी इनकार कर दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें संयोजक या फिर कोई भी पद नहीं चाहिए।
संयोजक पद को लेकर नीतीश कुमार ने साफ-साफ कहा है कि दूसरे लोग बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे व्यक्तिगत रुप से कुछ नहीं चाहते हैं।
वहीं नीतीश संयोजक बनने के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में सभी दलों के लोग शामिल होंगे और सबकी सहमति से जो तय होगा उसे सभी लोग मानेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी और सर्व सम्मति से फैसला लिया जाएगा।
आपाको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार खासकर बीजेपी के खिलाफ विपक्षी अपना अपना कुनवा बढ़ाने में जुटी है। इसी कड़ी में 23 जून को पटना में विपक्षी पहली बैठक हुई थी। वहीं दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई और अब तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर के बीच मुंबई में होने जा रही है।
पटना में हुई बैठक में 15 दलों के नेता शामिल हुए थे, जबकि 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु की बैठक में 26 दल शामिल हुए। उम्मीद है कि मुंबई बैठक में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में कुछ और दलों के नेता शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- लालू यादव ने राहुल गांधी को बनाया दूल्हा, नीतीश को बता दी उनकी हैसियत, रामकृपाल यादव का तंज
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.