New Ministers List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने शानदार जीत हासिल की है. इसके बाद अब फिर से 10वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले हैं. 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का प्रोग्राम है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह भी शामिल होंगे. बिहार एक बार फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए तैयार है. इससे पहले नीतीश सरकार के नए मंत्रियों की लिस्ट सामने आई है.
लिस्ट में कौन से नाम शामिल?
श्रेयसी सिंह- पहली बार विधायक बनीं श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया जा रहा है. उन्होंने जमुई से शानदार जीत हासिल की थी. एक अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन रह चुकीं श्रेयसी की छवि साफ-सुथरी और दमदार मानी जाती है. युवा और महिला चेहरा होने के कारण भाजपा की रणनीति में वे एक बड़ा रोल निभाने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में CM के नाम पर लगी मुहर, JDU विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार चुने गए नेता
रमा निषाद- पार्टी उन्हें निषाद समाज के मजबूत प्रतिनिधि के रूप में देखती है. इस बार भाजपा सामाजिक समीकरण साधने पर खास फोकस कर रही है, जिसमें रमा निषाद की भूमिका अहम होगी.
सुरेंद्र मेहता- संगठन से लेकर विधानसभा तक एक अनुभवी चेहरे के रूप में जाने जाते हैं. उन्हें प्रशासनिक समझ और राजनीतिक अनुभव के कारण मंत्री पद मिल रहा है.
मंगल पांडे- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पहले भी मंत्री रह चुके मंगल पांडे इस बार फिर मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वे स्वास्थ्य एवं संगठनात्मक भूमिकाओं में पहले भी अपनी दक्षता दिखा चुके हैं।
नितिन नवीन- पार्टी के तेजतर्रार नेताओं में गिने जाने वाले नितिन नवीन पटना साहिब सीट से लंबे समय से लगातार जीत दर्ज करते आए हैं. उनकी वापसी को भाजपा के शहरी वोटबैंक की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है.
नारायण शाह- एक और नया चेहरा जिन्हें इस बार मंत्री बनाया जा रहा है. उनकी गिनती भाजपा के उभरते नेताओं में होती है और पार्टी उन्हें संगठनात्मक मजबूती के लिए कैबिनेट में ला रही है.
रामकृपाल यादव- केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर अनुभव रखने वाले रामकृपाल यादव को मंत्री बनाकर भाजपा सामाजिक समीकरण के साथ राजनीतिक मजबूती का संदेश देना चाहती है.
संजय टाइगर- जमीन से जुड़े नेता और एक सक्रिय संगठनात्मक चेहरा. पार्टी उन्हें मंत्री बनाकर क्षेत्रीय समीकरण भी मजबूत करने की कोशिश में है.
ये भी पढ़ें: क्या होता है प्रोटेम स्पीकर? क्या होता है इनका काम, जानिए कौन से नाम आ रहे सामने
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
6 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
19 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines