---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में CM के नाम पर लगी मुहर, JDU विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार चुने गए नेता

बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार का गठन होगा। चुनावी परिणाम से बाद से सीएम पद पर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। एनडीए ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। आज विधायक दल की बैठक में नाम का आधिकारिक ऐलान हो गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

बिहार में एनडीए ने प्रचंड बहुमत से विधानसभा चुनाव जीता है। परिणामों के बाद से सीएम पद पर संशय बना हुआ था, लेकिन अब यह संशय दूर हो गया है। बिहार में 20 नवंबर को नए सीएम पद की शपथ लेंगे। बिहार में एनडीए सीएम पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर सहमत हो गया है। 19 नवंबर को विधानसभा में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सभी ने नीतीश के नाम पर मुहर लगाई। 20 नवंबर को 11:30 पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।

बिहार को अगले 24 घंटे में नया सीएम मिल जाएगा। 19 नवंबर को बीजेपी और जेडीयू अपने अपने विधायकों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी विधायक इकठ्ठा होंगे। इस विधायक दल की बैठक में बिहार के नए सीएम यानी नीतीश कुमार का ऐलान किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिहार में क्यों हुई NDA की ऐतिहासिक जीत? प्रशांत किशोर ने बताया, ली जनसुराज की हार की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर मंत्रियों और विधायक पहुंचे। थोड़ी देर में जदयू विधायक दल की बैठक शुरू होगी। बैठक में शामिल होने से पहले जेडीयू विधायकों ने कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हम लोग नीतीश कुमार को ही अपना नेता चुनेंगे।

---विज्ञापन---

बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। 14 नवंबर को इसका रिजल्ट जारी हुआ था। इसमें एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला था। एनडीए को 202 सीटें और महाबंधन को 35 सीटें मिली थीं। एनडीए में बीजेपी को 80 सीटें, जेडीयू को 85 और एलजेपी को 19 सीटें मिली थीं। तभी से सीएम पद को लेकर सशंय चल रहा था। बीजेपी के पास ज्यादा सीटें आने से सीएम पद बीजेपी के खाते में जाने पर चर्चा थी।

यह भी पढ़ें: BJP से निष्कासन पर RK सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- मैंने कौन-सी विरोधी गतिविधि की बताएं, जो सस्पेंड किया

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2025 10:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola