NDA ने लगा दी नीतीश कुमार के नाम पर मुहर, बिहार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिया ये बयान

Nitish Kumar CM Face Bihar: नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के सीएम फेस होंगे। उनके नेतृत्व में ही एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को ये साफ हो गया।

Nitish Kumar CM

Nitish Kumar

सौरभ कुमार, पटना

विज्ञापन

Nitish Kumar CM Face Bihar: अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एनडीए का सीएम फेस कौन होगा, इसे लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें चल रही थीं। हालांकि शुक्रवार को ये अटकलें लगभग थम गईं। दरअसल, शुक्रवार को NDA की बैठक जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पर हुई। इसमें सभी दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद उमेश कुशवाहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। वही मुख्यमंत्री फेस होंगे। इसके साथ ही एनडीए का पूरे बिहार में संयुक्त कार्यक्रम चलाने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

अमित शाह के बयान से शुरू हुई थीं अटकलें 

दरअसल, एक चैनल को दिए इंटरव्यू में गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया। जिसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गई थीं। अमित शाह ने नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया था। अमित शाह ने कहा कि हम एक साथ बैठकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

अमित शाह के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे कि क्या एनडीए नीतीश कुमार को सीएम फेस नहीं बनाना चाहती या उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहती, लेकिन शाह के बयान के बाद आनन-फानन में NDA के नेताओं ने बैठक की और एक स्वर में कहा कि अगले सीएम भी नीतीश कुमार ही होंगे। उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन

एनडीए ने शुरू की तैयारी 

दूसरी ओर, बिहार में एनडीए ने चुनाव को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, एनडीए ने 15 जनवरी से संयुक्त बैठक करने का फैसला लिया है। ये बैठकें 25 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में सभी दलों के प्रदेश के शीर्ष नेता से लेकर पंचायत स्तर तक के लीडर हिस्सा लेंगे। बैठक के जरिए बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर रणनीति तय की जाएगी। इन बैठकों में सीटों के फॉर्मूले पर भी बात हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ