बिहार सरकार ने लैंड सर्वे को लेकर फिर बदला नियम, अब इन लोगों की जमीन का भी होगा बंटवारा

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से हो रहा है। इस दौरान कई लोग इस कारण से एप्लीकेशन नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उनका बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार ने नया रास्ता निकला है।

Bihar Land Survey

Bihar Land Survey

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि राजस्व विभाग लगातार भूमि का सर्वे कर रहा है। लोगों से जमीन के कागज मांगे जा रहे हैं, लोग एप्लीकेशन देकर जमीन का सर्वे भी करा रहे हैं। इसी बीच विभाग ने यह फैसला लिया है कि जिस परिवार का आपस में बंटवारा नहीं हुआ है। फिर भी उनकी जमीन का सर्वे हो सकता है।

विज्ञापन

बंटवारा नहीं होने पर भी होगा सर्वे

लैंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया है कि पारिवारिक बंटवारा के बिना भी जमीन का सर्वे किया जा सकता है। इसको लेकर सरकारी कर्मचारी अब लोगों के घर-घर जाकर समझाने का काम करेंगे और जॉइंट अकाउंट खुलवाने का काम करेंगे। विभाग का कहना है कि अगर परिवार के बीच बंटवारा नहीं भी हुआ है।

विज्ञापन

वंशावली को आधार बनाकर होगा सर्वे

जमीन किसके हिस्से में कितना है? वंशावली को आधार बनाकर इसका सर्वे करने को विभाग तैयार है। बिहार में ऐसे 50 लाख से ज्यादा परिवार हैं, जिन्होंने आवेदन देकर विभाग को कहा है कि, उनका पारिवारिक बंटवारा नहीं हुआ है और इसको लेकर ही सरकार ने फैसला लिया है कि अगर पारिवारिक बंटवारा नहीं भी हुआ है फिर भी जमीन का सर्वे लोग करवा सकते हैं।

इसको लेकर जो सर्वे होगा वह संयुक्त रूप से होगा। सरकार चाह रही है कि जल्द से जल्द बिहार में भूमि सर्वे का काम पूरा हो। इसीलिए सरकार लगातार नियम में बदलाव कर रही है। इस बार पारिवारिक बंटवारा जिसका नहीं भी हुआ है, उसके भी जमीन का सर्वे करने का काम भूमि राजस्व विभाग करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ