हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar: 'सीएम नीतीश कुमार को अब हो जाना चाहिए रिटायर' पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने ऐसा क्यों कहा?

Mukesh Sahni: 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। बताया गया है कि सीएम की इस यात्रा के लिए कैबिनेट ने 225 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

विज्ञापन
mukesh sahni

Mukesh Sahni: विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) के चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने सीएम को रिटायरमेंट की सलाह दे डाली है। वीआईपी प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब रिटायर हो जाना चाहिए और हम लोगों को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्योंकि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि वह दलित महादलित आती पिछड़ी जातियों के लिए काम करते हैं तो अब समय आ गया है कि उन्हें हमें ही अपना उत्तराधिकारी बना देना चाहिए। बता दें 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। बताया गया है कि सीएम की इस यात्रा के लिए कैबिनेट ने 225 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

ये भी पढ़ें: Bihar: बरौनी में अफसरों की लापरवाही से IOCL के पाइपलाइन में लीकेज, ग्रामीणों में मची डीजल लेने की लूट

अधिकारी चला रहे बिहार सरकार, जनप्रतिनिधि जीरो

सीएम के यात्रा खर्च पर सवाल करने पर मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री घूमने जा रहे हैं हर ठंडी में वह घूमने जाते हैं इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल सीएम ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने किसी भी सही चीज पर पैसा खर्च नहीं किया है। मुकेश सहनी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि राज्य का अधिकारी वर्ग बिहार सरकार को चला रहा है।

मुकेश सहनी का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें मुकेश सहनी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 4 नवंबर को सहनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह किसी लखीसराय में किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बिहार में मुकेश सहनी लोगों के बीच सन ऑफ मल्लाह के नाम से मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में 138 लोगों का एक ही बाप… हैरान कर देगा मुन्ना कुमार की कहानी का सच

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें