हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

थप्पड़-लात घूंसे मारे, पैर पकड़ माफी मंगवाई; बिहार में JDU के नेता की पिटाई का वीडियो वायरल

Bihar JDU Leader Assault Video Viral: बिहार में जदयू नेता की बीच सड़क पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। बाल फाड़ते हुए थप्पड़ मारे गए।बीच सड़क वारदात अंजाम दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
जदयू नेता राजा यादव को पीटते बदमाश।

Nitish Kumar Leader Assault Video Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU के नेता को बेरहमी से पीटा गया है। उन्हें थप्पड़ मारे गए। सड़क पर गिरा लात-घूंसों और लाठियों से पीटा गया। इतना ही नहीं जदयू नेता से पैर पकड़कर माफी तक मंगवाई गई। बीच सड़क बदमाशों की गुंडागर्दी और बीच सड़क जदयू नेता की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश उन्हें सड़क पर गिराकर बाल पकड़कर पीट रहे हैं। मारपीट भागलपुर में पार्वती चौक पर की गई। पीड़ित का नाम राजदीप उर्फ राजा यादव है, जिन्हें जमीनी विवाद में पिटा गया है। एक आरोपी चंदर यादव की शिनाख्त हो गया है, जिसे पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया है। सिटी DSP अजय कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।

 

यह भी पढ़ें:बुरी खबर! महंगा हुआ सफर, चुनाव खत्म होते हीआधी रात से बढ़ गए टोल के रेट, जानें अब कितने रुपये देने होंगे?

क्या है मामला?

DSP अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता राजदीप उर्फ राजा यादव ने मारपीट की शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि भागलपुर में पार्वती चौक पर उन्हें गुंडों ने घेर लिया था। उन्होंने पहले गाली गलौज की। धक्के मुक्के मारे और कपड़े फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा।

उन्होंने लाठियों से कई बार वार किए, जिससे उनके मुंह पर चोट लग गई। राज यादव ने बताया कि उन्होंने जान बचाने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन बदमाश नहीं माने। उन्होंने कहा कि पैर पकड़कर माफी मांगों तो वे छोड़ देंगे। जान बचाने के लिए उन्हें पैर पकड़ माफी मांगनी पड़ी। मारपीट चौक पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई, जो शिकायत के साथ पुलिस को दिया है।

यह भी पढ़ें:मैं मरना चाहता हूं, अब जीने की इच्छा नहीं; सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु दे दीजिए

क्यों की गई मारपीट?

DSP अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, जमीन के विवाद में उसे पीटा गया। चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। DSP ने बताया कि शिकायत पर एक्शन लेते हुए CCTV फुटेज चेक की गई। उसमें नजर आ रहे शख्स की शिनाख्त चंदर यादव के रूप में हुई। उसके घर रेड मारी गई तो तलाशी में उसके घर से हथियार बरामद हुआ। आरोपी चंदर को पकड़ लिया है। पूछताछ जारी है, आगामी कार्रवाई जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें:पान-मसाला खाने वाले सावधान, UP की योगी सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश, जानें कब से होगा लागू?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें