मैं मरना चाहता हूं, अब जीने की इच्छा नहीं; सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु दे दीजिए

Government School Principal Letter for Euthanasia: राजस्थान के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने राष्ट्रपति को खत लिखकर इच्छा मृत्यु मांगी है। उसने शिक्षा विभाग की टीम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

Rajasthan Government School Principal Letter for Euthanasia

अस्पताल में भर्ती रामकृष्ण महरिया।

विज्ञापन

Letter to President for Euthanasia: राजस्थान के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने इच्छा मृत्यु मांगी है। वह झुंझुनूं के इस्लामपुर गांव के सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है और उसका नाम रामकृष्ण महरिया है। रामकृष्ण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम लिखा खत अधिकारियों को सौंपा है। वह महरिया शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उसने अपने लेटर में जांच के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

रामकृष्ण ने बताया  कि उसका स्कूल में एक महिला टीचर के साथ छुट्टियों को लेकर विवाद चल रहा है। उसके खिलाफ बगड़ थाने में केस भी दर्ज है। मामले में शिक्षा अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। 2 दिन से शिक्षा निदेशालय बीकानेर से संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण ब्रह्मानंद महर्षि के नेतृत्व में टीम झुंझुनूं आई हुई है, जिसने 2 दिन से जांच के नाम पर प्रताड़ित कर रखा है।

विज्ञापन

तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुए

रामकृष्ण ने बताया कि रात के 12 बजे तक जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। आज जांच टीम ने महरिया से शिक्षकों का रिकॉर्ड मंगवाया था। वह रिकॉर्ड लेकर आ रहा था, रास्ते में तबियत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 2 साल से विवाद चल रहा है और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है।

रामकृष्ण महरिया ने बताया कि उसने DEO मुख्यालय सुभाष ढाका, CBEO महेंद्र जाखड़ और शिक्षिका के खिलाफ जातिगत दुर्भावना से प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद महिला टीचर ने भी प्रिंसिपल रामकृष्ण महरिया, ADEO रवींद्र कृष्णियां, समसा APC कमलेश तेतरवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र धायल आदि के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था। दोनों केसों की जांच बीकानेर शिक्षा निदेशालय कर रहा है।

विज्ञापन

रात के 12-12 बजे तक की जा रही पूछताछ

रामकृष्ण ने बताया कि 2 दिन से शिक्षा निदेशालय बीकानेर से संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण ब्रह्मानंद महर्षि के नेतृत्व में टीम झुंझुनूं आई हुई है। रामकृष्ण महरिया का आरोप है कि पहले दिन भी टीम ने उन्हें प्रताड़ित किया और परेशान किया। रात 12 बजे तक उनसे पूछताछ की गई।

विज्ञापन

इसके बाद अगले दिन सुबह पहले तो उन्हें डाइट में बुलाया और फिर वापस शिक्षकों का रिकॉर्ड लाने के लिए इस्लामपुर भेजा। इस आवाजाही में तबियत खराब हो गई, जिस वजह से वह अस्पताल पहुंच गए। वे इस प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं, इसलिए इच्छा मृत्यु की मांग करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ