Nitish Kumar Govt Big Gift to Bihar Govt Employees: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है, दरअसल राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने इन सभी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सहमती बनाई है। जानकारी के अनुसार बिहार में राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। बिहार सरकार ने यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया है।
सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति बनाई है। नीतीश सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा बिहार के 11 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को होगा। बैठक में नीतीश कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2024 से जोड़कर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरिअर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Bihar: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
नीतीश कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर
बता दें कि आज की इस कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार की कैबिनेट ने 38 एजेंडे पर मुहर लगाई है। इस बैठक में कैबिनेट ने बिहार सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा इस बैठक में पटना में शहरी इलाको में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए डीएसपी के 3, पुलिस इंस्पेक्टर के 3, दरोगा के 9, पुलिस अवर निरीक्षक के 18 और सिपाही के 120 समेत 153 पदों के सृजन को भी कैबिनेट मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पुनौरा धाम मंदिर के आसपास टूरिज्म के विकास के लिए 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए 12058 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines