वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राजसभा से पारित होने के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में मुस्लिम समुदाय के नेता बिल को लेकर पार्टी के स्टैंड को देखकर नाराज हो गए है। इसलिए उनके द्वारा इस्तीफा दिए जा रहे हैं। इससे पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद रण में आ गए हैं और उन्होंने डैमेज कंट्रोल की कमान संभाली ली है। डैमेज कंट्रोल के लिए आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। इसमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी बड़े नेता मीडिया को संबोधित करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जदयू दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा नजर आया।
पार्टी दफ्तर के बाहर लगाया गया पोस्टर
पोस्टर में लिखा है कि जो खा रहे दूसरों का हक! वो ही वक्फ संशोधन बिल पर कर रहे नीतीश के इरादों पर शक! जिन्होंने अल्पसंख्यकों का तोड़ा सपना, वो आज किस मुंह से मुस्लिम भाइयों को बता रहे है अपना। पोस्टर में खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी-सी तस्वीर लगाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की तस्वीर लगी है। पोस्टर पार्टी के प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ के मोहम्मद अयान सोहेल के तरफ से लगाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के अंदर मुस्लिम समुदाय की नाराजगी खुलकर सामने आई है, जिसके बाद पार्टी के तरफ से डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।
अब तक कौन-कौन छोड़ चुका पार्टी?
बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित होने के बाद जनता दल यूनाइटेड में इस्तीफों की झड़ी लगी है। अब तक प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी, मोहम्मद कासिम अंसारी, नदीम अख्तर, नवाज मलिक, एम राजू नैयर और तबरेज सिद्दीकी अलीग इस्तीफ दे चुके हैं। इस्तीफे का ताजा ऐलान प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी नेकिया है। सबसे पहले चिकित्सा प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रहे पूर्वी चंपारण से मोहम्मद कासिम अंसार ने इस्तीफा दिया था। वे जेडीयू के रहे हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव नवाज मलिक भी पद और पार्टी छोड़ चुके हैं।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मुजफ्फरपुर के सीए मोहम्मद तबरेज सिद्दीकी अलीग ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा। युवा जदयू के प्रदेश सचिव और सीतामढ़ी लोकसभा सीट के प्रभारी मुजफ्फरपुर से एम राजू नैयर ने भी सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम, MLC गुलाम गौस और पूर्व MLC गुलाम रसूल बलियावी ने भी वक्फ बिल को JDU के समर्थन में संसद में वोटिंग करने का विरोध जताया। बलियावी ने बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी थी।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
11 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
15 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines