नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, CM ने किया विधानसभा सत्र की तारीखों का ऐलान

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नई कैबिनेट की पहली मीटिंग ली, जिसमें उन्होंने 18वीं विधानसभा के पहले सत्र का ऐलान किया. इसके अलावा आपसी सहमति से कई बड़े फैसले भी लिए. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2025 में बहुमत हासिल करके NDA गठबंधन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनाई.

nitish kumar (1)
विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting Decisions: बिहार की नई कैबिनेट की पहली मीटिंग आज हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. बैठक शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18वीं विधानसभा के पहले सेशन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 1 से 6 दिसंबर तक बिहार विधानसभा का सत्र आयोजित होगा. इस दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘5 साल में देंगे 1 करोड़ नौकरियां’, कैबिनेट मीटिंग से पहले CM नीतीश कुमार ने शेयर की फेसबुक पोस्ट

Advertisment

कैबिनेट में पास हुए कई प्रस्ताव

कैबिनेट मीटिंग में नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में रोजगार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है. पूर्वी भारत को न्यू टेक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है. 6 माह के भीतर इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा. बिहार को ग्लोबल वर्कप्लेस बनाने के लक्ष्य के लिए भी एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो प्रतिभाशाली युवाओं के लिए काम करेगी.

चीनी मिलें फिर से होंगी शुरू

कैबिनेट मीटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए एक और विशेष समिति बनाने का फैसला किया गया. शहरी विकास के तहत, पटना समेत 9 प्रमंडलीय मुख्यालयों के साथ ही सोनपुर और सीतामढ़ी में नई टाउनशिप के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट ने बंद पड़ी 9 चीनी मिलों सहित कुल 25 चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है. इससे कृषि और उद्योग क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

26 मंत्रियों के साथ ली थी शपथ

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बहुमत से जीतकर NDA गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है. वहीं बिहार की नई सरकार का नेतृत्व भी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं और उन्होंने 20 नवंबर को 26 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की थी. उन्होंने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. वहीं वे और उनके मंत्री अपना कार्यभार संभाल चुके हैं और 25 नवंबर को पहली कैबिनेट मीटिंग भी हो चुकी है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ