Nitish Kumar Dussehra Programme: देशभर में दशहरा की धूम है। असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार दशहरा के पर्व पर लोगों ने रावण दहन किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर धनुष-बाण चलाते नजर आए, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस तरह छूटे धनुष-बाण
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शिरकत की। इस दौरान सभी अतिथियों के हाथ में धनुष-बाण दिया गया। सीएम नीतीश भी धनुष-बाण लेकर खड़े हो गए। हालांकि वह पास खड़े मंत्रियों से इसके बारे में पूछताछ करते नजर आए। फिर जब रावण दहन के लिए धनुष से तीर छोड़ा जाना था, तब सीएम नीतीश के हाथ से धनुष-बाण दोनों ही छूटकर मंच से नीचे गिर गए। जबकि बाकी अतिथियों के पास धनुष-बाण हाथ में ही थे।
थोड़े गंभीर हो गए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार इसके बाद थोड़े गंभीर नजर आए। सीएम नीतीश का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य और संगीत सहित कई प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद जैसे-जैसे रात ढलती गई, आसमान में आतिशबाजी की रोशनी जगमगा उठी।
ये भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार को NDA के साथ नहीं जाना था…’ जेपी मामले में कांग्रेस की एंट्री, CM पर ली चुटकी
मैथिली लुक में दिखा रावण
पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में रावण को मैथिली लुक दिया गया। जिससे मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर की झलक नजर आई। यह 80 फीट का पुतला था। यह आयोजन बेहद खास रहा। इस दौरान हनुमान की एंट्री भी क्रेन के जरिए की गई। बता दें कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करते हुए जीत हासिल की थी। इस वजह से इस त्योहार को विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत देशभर में कई जगहों पर रावण दहन का उत्साह देखा गया।
ये भी पढ़ें: ‘जब वे पैदा हुए तब खजाना लूटा था…चारे घोटाले का प्रोडक्ट…’, तेजस्वी यादव पर ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
11 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
14 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
15 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
15 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines