हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseबिहार में नया मंत्रिमंडल तय, सम्राट कैबिनेट में BJP-JDU कोटे के मंत्रियों के नाम फाइनल, ये दिग्गज हुए बाहर

विज्ञापन

बिहार सरकार को आज नया मंत्रिमंडल मिलने जा रहा है। हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से सम्राट चौधरी प्रदेश के नए सीएम बने थे। साथ ही जेडीयू के 2 नेताओं ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। अब सम्राट की कैबिनेट पूरी होने का समय आ गया है। गांधी मैदान में आज मंत्री पद की शपथ लेने वालो की संख्या 27 होगी। इसके साथ ही मंत्रियों की संख्या 3 से बढ़कर 30 तक पहुंच जाएगी। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर है। खबर है कि निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी और जेडीयू कोटे से मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कुल 26 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें बीजेपी के 12, जेडीयू के 11, लोजपा (रामविलास) के 2, जबकि हम और रालोमो से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि मंत्रिमंडल की छह सीटें फिलहाल खाली रखी जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कोटे से 14 विधायक और विधान परिषद के सदस्य मंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा बड़ी खबर है कि मंगल पांडेय को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल रही है। यह बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: IRCTC SCAM: लालू-राबड़ी-तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें? कोर्ट आज सुना सकता है बड़ा फैसला

विज्ञापन

बीजेपी कोटे से ये नाम फाइनल

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी कोटे से नए मंत्रियों में विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखींद्र पासवान, संजय सिंह टाईगर, मिथिलेश तिवारी, केदार गुप्ता, इंजिनियर शैलेंद्र, श्वेता गुप्ता, रामचन्द्र प्रसाद और नन्दकिशोर राम शामिल हैं। इन विधायकों के पास शपथ लेने के लिए फोन कॉल भी जाने लगे हैं।

जेडीयू कोटे से ये नाम तय

JDU कोटे से होने वाले मंत्रियों के बात करें तो इसमें श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, निशांत कुमार और स्वेता गुप्ता का नाम शामिल है।

विज्ञापन

अन्य दलों का कोटा

बीजेपी और जेडीयू के अलावा अन्य सहयोगी दलों के पास भी मंत्री पद रहेगा। LJP(R) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया जाएगा। वहीं HAM पार्टी से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रसाद मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पटना में देर रात तक राजनीतिक बैठकों का दौर चलता रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे और राजवंशी नगर स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद होटल मौर्या में बीजेपी नेताओं के साथ मंत्रियों के नामों पर मंथन हुआ। वहीं जेडीयू की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने भी अपने कोटे के मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी अमित शाह से मुलाकात की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल ढहा, दो हिस्सों में बंटा, सीमांचल-कोसी का संपर्क टूटा

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola