सौरव कुमार, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जीवन में कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अटल-आडवाणी की बीजेपी नहीं है।
अभी पढ़ें – हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला बोले- चुनाव की तैयारियां पूरी, दो तिहाई बहुमत से होंगे विजयी
महागठबंधन टूटने का कारण
इस दौरान सीएम नीतीश ने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, बीजेपी वालों ने लालू यादव पर झूठे आरोप लगाए थे। इस मामले में कुछ नहीं हुआ। अब जब फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं।
मिलकर करेंगे बिहार का विकास
सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम सामाजवादी लोगों के साथ हैं। मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे। दरअसल सीएम नीतीश समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए गए थे।
इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी में जो पहले लोग थे, वे काम करते थे। लेकिन अब बीजेपी पहले जैसी नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हों या लालकृष्ण आडवाणी या फिर मुरली मनोहर जोशी हों, ये सभी खूब काम करते थे, लेकिन अभी की बीजेपी काम से ज्यादा प्रचार करने में लगी रहती है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines