'NDA से पहले हमारा…', बिहार में सीट शेयरिंग पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान

Patna News: बिहार में विपक्ष की माई-बहन योजना को लेकर शियासत तेज हो रही है। बुधवार को VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीट शेयरिंग को लेकर बयान दिया और एनडीए पर निशाना साधा है. पढ़िए पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट।

Patna News, Patna Latest News, Bihar Assembly Elections, VIP Chief Mukesh Sahni, Grand Alliance, NDA, पटना न्यूज, पटना ताजा खबर, बिहार विधान सभा चुनाव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, महागठबंधन, एनडीए

मुकेश सहनी

विज्ञापन

Patna News: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है. वहीं विपक्ष की माई-बहन योजना को लेकर भी शियासत तेज हो रही है. बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को महागठबंधन के सीट शेयरिंग को लेकर बयान दिया और NDA पर निशाना साधा है.

उपराष्ट्रपति चुनाव की जीत जीत पर दी बधाई

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार की जीत पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बधाई दी है. इस दौरान उन्होने कहा कि ‘देश का माहौल जिस तरह से है, हमें उम्मीद थी परिणाम कुछ और होगा, लोगों की अंतरात्मा जागेगी, मगर अभी लोगों की अंतर आत्मा नहीं जगी है’. इस दौरान उन्होनें बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के सीट शेयरिंग पर भी बयान देते हुए कहा कि ‘NDA से पहले हमारा सीट शेयरिंग हो जाएगा. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री कौन होगा इसकी जानकारी दे दि जाएगी’.

विज्ञापन

घबरा चुका है सत्ता पक्ष

VIP पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला करने के बाद बिहार में यात्रा की जाएगी. इसके बाद महागठबंधन के सभी घटक दल अपने अपने दल के साथ प्रचार-प्रसार में जुटेंगे. उन्होने कहा कि माई-बहिन योजना को लेकर जनता के बीच फॉर्म भराने का काम किया जा रहा है. उन्होनें NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना से सत्ता पक्ष घबरा चुका है, NDA डर चुकी है. उन्होनें कहा कि गांव गांव जाकर योजना के फार्म लोगों से भराया जाएगा और सरकार में आने के बाद माई बहन योजना जल्द से जल्द लागू हो इस पर हम काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ