---विज्ञापन---

बिहार angle-right

चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बढ़ी सैलरी

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी महिलाओं के बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। पढ़ें पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट...

---विज्ञापन---

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी महिलाओं के बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। राज्य के अंदर सेविका को 7000 के बदले 9000 मिलेगा। सहायिका को 4000 के बदले 4500 मिलेगा। राज्य की लाखों महिला आंगनबाड़ी से जुड़ी हुई हैं। सरकार के इस ऐलान से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

80 पिंक बसों की शुरुआत

इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों की शुरुआत करने जा रही है। आज आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 80 पिंक बसों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1065 बसों में ई-टिकट सुविधा की भी शुरुआत कर दी गई है।

---विज्ञापन---

बसों में क्या मिलेंगी सुविधाएं

इन बसों में सभी एडवांस सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर बस में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से होगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए स्पेशल सीट दी गई है। ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।

महिलाएं होंगी ड्राइवर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इन पिंक बसों के ड्राइवर भी महिलाएं ही होंगी, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। क्योंकि नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है। बिहार में यह पहली बार हो रहा है कि पिंक बसें केवल महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को तोहफे में दी 80 पिंक बसें

First published on: Sep 08, 2025 01:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola