Bihar Election 2025: NDA में फंसा सीट बंटवारे का पेंच, जीतनराम मांझी ने क्यों कहा- हमारे लिए करो या मरो की स्थिति?

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता ताल ठोकने में लगे हुए हैं. हांलाकि अभी तक महागठबंधन हो या एनडीए किसी की ओर से भी बिहार चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की स्थिति को साफ नहीं हुई है. पढ़िए गया से सौरभ कुमार की रिपोर्ट.

Gaya News, Gaya Latest News, Bihar, Bihar Assembly Elections, Nitish Kumar, Union Minister, HAM Party, Union Minister Jitamram Majhi, गया न्यूज, गया ताजा खबर, बिहार, बिहार विधान सभा चुनाव, नितीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री, हम पार्टी, केन्द्रीय मंत्री जीतमराम माझी

केन्द्रीय मंत्री जीतमराम माझी

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता ताल ठोकने में लगे हुए हैं. हांलाकि अभी तक महागठबंधन हो या एनडीए किसी की ओर से भी बिहार चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की स्थिति को साफ नहीं हुई है. ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर ‘हम’ पार्टी के राष्ट्रीय नेता और केन्द्रीय मंत्री जीतमराम माझी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. इस वजह से उन्हें लगा कि राहुल गांधी भी ऐसा ही करेंगे. लेकिन जब राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया, तो तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अगर राहुल गांधी ने कहा होता कि तेजस्वी बिहार में मुख्यमंत्री बनेंगे, तो ऐसा नहीं होता.’

हमारे लिए करो या मरो की स्थिति

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया था कि ‘हम’ पार्टी को अभी निबंधित पार्टी का दर्जा है. ज्यादा सीटें मिलेंगी और उनके कम से कम 7-8 विधायक होंगे, जिसके बाद हम पार्टी मान्यता प्राप्त पार्टी होगी. इसके बाद उन्होनें रविवार को एनडीए सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अपने पहले दिए गए कथित बयान ‘अगर गठबंधन से 15 सीटें नहीं मिलीं, तो उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी’, पर रविवार को कहा कि “हमने अभी तक ऐसा कोई लक्ष्य तय नहीं किया है. लेकिन यह सच है कि हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है… हम एनडीए से अनुरोध करेंगे कि वह हमें पर्याप्त सीटें आवंटित करे ताकि हमारी पार्टी को विधानसभा में मान्यता मिल सके.”

एनडीए से करेंगे आग्रह

इस दौरान जीतनराम माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री काल में हमने जो काम किया था, निबंधित पार्टी होने के कारण उस काम को प्रभावी तरीके से जनता, संसद में प्रस्तुत नहीं कर पा रहें हैं. ऐसी परिस्थिति में हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त होना जरूरी है. इसलिए इस बार में एनडीए के लोगों से जरुर आग्रह करेंगे कि उनकी पार्टी को इतनी सीट दी जानी चाहिए कि जिससे उनके विधायकों की संख्या में इजाफा हो सकें और हमारी पार्टी को भी मान्यता मिल सकें.

‘हम’ पार्टी को 2 लोकसभा और 1 राज्यसभा देने का किया था वादा

जीतन राम मांझी ने गुरुवार को बयान दिया था कि कहा कि ‘हम’ पार्टी को अभी निबंधित पार्टी का दर्जा है. ज्यादा सीटें मिलेंगी और उनके कम से कम 7-8 विधायक होंगे. जिसके उनकी पार्टी को विधानसभा में मान्यता प्राप्त होगी. उन्होनें कहा था कि अगर गठबंधन से 15 सीटें नहीं मिलीं, तो उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने बयान दिया था कि इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा था कि ‘हम’ पार्टी को 2 लोकसभा और 1 राज्यसभा देने का वादा किया गया था. उसके अनुसार कम से कम 17 से 18 सीट मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होनें सीट शेयरिंग में कोई मतभेद नहीं होने की बात भी कही थी और कहा था कि सामूहिक रूप से जो तय होगा वह उन्हें स्वीकार है. फिलहाल होने वाले चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति गरमाई हुई है. सभी पार्टियों के नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहें हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ