Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला का कब ऐलान होगा? इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि एनडीए को कितनी सीटों पर जीत मिल सकती है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है। उन्होंने कहा कि जून के लास्ट और जुलाई के फर्स्ट वीक में सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान होगा। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीता राम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इसके बाद मांझी ने यह बयान दिया।
यह भी पढे़ं : Bihar Election: बिहार के पांच बाहुबली नेता, जो नतीजों को पलटने का रखते हैं दम
अमित शाह से मुलाकात करने के बाद जीतन राम मांझी ने एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के बाद ‘हम’ पार्टी क्लियर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सीट को लेकर पार्टी ने कोई मांग नहीं की है। बिहार चुनाव के लिए कितनी सीटें चाहिए, इसे लेकर कोई संख्या तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि सबको सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।
बिहार चुनाव में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा? इस सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि इसमें कोई असमंजस की स्थिति नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के घटक दल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए 225 सीट जीतेगा। साथ ही फिर से नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
यह भी पढे़ं : सीएम के गढ़ में प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, किया बड़ा ऐलान; नीतीश के गांव से शुरू करेंगे ये अभियान
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।