Bihar Election: बिहार के पांच बाहुबली नेता, जो नतीजों को पलटने का रखते हैं दम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इन पांच बाहुबली नेताओं का खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है। जानिए उन नेताओं के बारे में जिनके नाम से आज भी लोग खौफ खाते हैं।

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर तमाम पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाल ही में बिहार दौरे पर गए थे और वहां पहलगाम टैरर अटैक पर बात की थी। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं बिहार बिहार चुनाव में जब बात राजनीति की होती है, तब कर्पूरी ठाकुर, लालू यादव,नीतीश कुमार जैसे नेताओं की चर्चा होती है। अगर अपराधियों और बाहुबलियों का जिक्र न हो तो बिहार की सियायत अधूरी कहलाती है। आइए आज बिहार के ऐसे 5 बाहुबली नेताओं के बारे में जान लेते हैं जिनके नाम से जनता खौफ खाती है।

1. शहाबुद्दीन

सबसे पहले नाम आता है शिवान के रहने वाले बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का जो बिहार के सीवान से लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। शहाबुद्दीन पर कई संगीन आरोप लगे थे। उन्हें लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता था। शहाबुद्दीन के नाम से लोग आज भी खौफ खाते हैं।

विज्ञापन

Shahabuddin

2. सूरजभान सिंह

बिहार के बाहुबली नेताओं में अगला नाम आता है सूरजभान सिंह का। सूरजभान सिंह बिहार के मोकामा में जन्मे और अपराधों की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं। लोग उसके नाम से ही कांपने लगते हैं। रंगदारी, किडनैपिंग और मर्डर जैसे अपराध उसके लिए आम हो चुके थे। फिलहाल ये जेल में हैं ओर सजा काट रहे हैं। उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। उनपर चुनाव लड़ने की भी पाबंदी है।

विज्ञापन

Surajbhan Singh

3. आनंद मोहन कोसी

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है आनंद मोहन कोसी का जो 1990 के बाहुबली नेता कहलाते थे। उन पर गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या का आरोप लगा था। आनंद मोहन कोसी बिहार के एक्स सांसद रह चुके हैं, जिनके नाम का आज भी लोगों में खौफ है।

विज्ञापन

Anand Mohan

4. अनंत सिंह

अगला नाम आता है बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह। अनंत सिंह पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक समय पर उन्हें नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था। इन पर भी रंगदारी और अपहरण जैसे केस दर्ज हैं। अनंत सिंह राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन

Anant Singh

5. पप्पू यादव

बिहार के बाहुबली नेताओं का जिक्र हो और पप्पू यादव का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। पप्पू यादव का नाम भी बिहार के बाहुबलियों में श्रेष्ठता से लिया जाता है। उन पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Pappu Yadav

पप्पू यादव कभी लालू के बेहद करीबी होते थे। ये सभी वो नेता हैं जो नतीजों को पलटने का रखते हैं दम।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ