बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है जबकि INDIA में अभी भी बैठक, मुलाकात का दौर चल रहा है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी 101, जेडीयू 101, लोजपा 29, हम 6 और रालोमो को 6 सीटें दी गई हैं. बड़ी बात ये है कि बिहार चुनाव में बड़े भाई की भूमिका अब खत्म होती दिखाई दे रहे हैं क्योंकि जेडीयू और बीजेपी दोनों समान सीटों पर मैदान में उतरने वाली हैं. हालांकि विपक्षी दलों का कहना है कि इससे नीतीश कुमार कि कुर्सी जाएगी और JDU को समाप्त कर दिया जाएगा.
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि NDA सीट शेयरिंग का फार्मूला भले हो गया हो लेकिन सब कुछ ठीक नहीं है. तेजस्वी यादव और हम लगातार कह रहे थे कि बीजेपी, जेडीयू को खत्म कर देगी और मुख्यमंत्री भी नहीं बनाएगी. यही होता दिखाई दे रहा है. पहले जेडीयू हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहती हैं लेकिन इस बार सीटों की संख्या बराबर है.
राजद नेता का कहना है कि चिराग पासवान और बीजेपी ने मिलकर 130 सीटें ले ली हैं. चुनाव के बाद जेडीयू को बीजेपी समाप्त कर देगी और सीएम की कुर्सी भी ले लेगी. जीतनराम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा कई सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन महज 6 सीटों में सेटल कर दिया गया है. छोटे-छोटे दलों कोई समाप्त करने का फार्मूला बीजेपी ने बनाया है. जेडीयू का बीजेपी में विलय कर दिया जाएगा.
मतलब मोदी के हनुमान (चिराग) को 29 सीट दी गई है. पिछलग्गू दो टीम को 12 सीटें दी गई. अर्थात टीम बीजेपी 142 सीट पर लड़ेगी और JDU 101 पर! नीतीश जी को फिनिश करने का अभियान पूरा हो गया है. अति पिछड़ा और दलित समाज चेत जाओ, बीजेपी भगाओ. अपना अधिकार सम्मान बचाओ!
यह भी पढ़ें: क्या सीट शेयरिंग पर मान गए जीतन राम मांझी? ‘अंतिम सांस तक मोदी के…’, सामने आया बयान
बता दें कि विनोद तावड़े ने लिखा कि संगठित एवं समर्पित एनडीए… आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया है, जो इस प्रकार है- भाजपा – 101 सीटें, जेडी(यू) – 101 सीटें, एलजेपी (रामविलास) – 29 सीटें, आरएलएम – 06 सीटें, हम – 06 सीटें. एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है. सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं.
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
14 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines