क्या सीट शेयरिंग पर मान गए जीतन राम मांझी? 'अंतिम सांस तक मोदी के…', सामने आया बयान

Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए में लगातार बैठकों का दौर जारी है. ऐसे में रविवार को जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मैं जीतनराम मांझी, अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा.

Bihar Elections 2025, Bihar Elections, Bihar, Jitan Ram Manjhi, Nitish Kumar, PM Narendra Modi, Bihar Government, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव, बिहार, जीतनराम मांझी, नीतश कुमार, पीएम नरेन्द्र मोदी, बिहार सरकार

बिहार चुनाव

Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए में लगातार बैठकों का दौर जारी है. शनिवार को दिल्ली में एनडीए की कौर कमैटी की बैठक हुई. जिसके बाद खबर सामने आई कि HAM पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी एनडीए में सीट बंटवारे के फार्मूले से खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी अभी भी बनी हुई हैं. ऐसे में रविवार को जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मैं जीतनराम मांझी, अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा. बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी’.

सीट बंटवारे में मान गये मांझी

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लगातार बिहार से दिल्ली तक बैठकें हो रही हैं. सूत्रों की माने तो सीट शेयरिंग को लेकर जीतनराम मांझी की नाराजगी अब दूर हो चुकी हैं. इससे पहले शनिवार को हुई बैठक के बाद चर्चा थी कि जीतन राम मांझी की नाराजगी अभी दूर नहीं हुई. ऐसे में रविवार को मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि वह अंतिम सांस तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे और बिहार में फिर से नीतश के साथ मादी की सरकार बनेगी. इसके अलावा रविवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और विजय सिन्हा भी उनके आवास पर पहुंचे हैं.

सीट शेयरिंग पर नाराजगी की चच रही थी चर्चा

HAM पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे के फार्मूलें को लेकर नाराज बताए जा रहें थे. वहीं खबरे सामने आ रही थी कि नाराजगी के चलते वह कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. जानकारी मिली थी कि उन्होंने अपनी पार्टी के सभी नेताओं को फोन करके विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी राय जानी थी. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि यदि मांझी की एनडीए के साथ सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी, तो वह बिहार में 15 से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं. इसके अलावा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडेय ने भी कहा था कि हमने वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व के सामने अपनी राय रखी है, हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं. वहीं रविवार को मांझी के सोशल मीडिया पर आए बयान के बाद सभी चर्चाओं पर विराम लग गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ