Bihar News: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया अलायंस ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक तरफ एनडीए की चुनावी रणनीति महिला, मंदिर और मोदी यानी MMM फैक्टर है तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया अलायंस महिलओं को 50% सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की बात कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियों से लेकर माता सीता के भव्य मंदिर की घोषणा तक, बीजेपी और जेडीयू गठबंधन मिलकर बिहार में एक खास नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक आस्था और मोदी मैजिक के सहारे एनडीए फिर से सत्ता पर काबिज होने का पूरा प्रयास कर रहा है।
एनडीए का अभियान MMM
बिहार चुनाव 2025 में एनडीए ने अपना पूरा अभियान MMM यानी महिला, मंदिर और मोदी पर केंद्रित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई से 15 सितंबर के बीच बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में रैलियां करेंगे। अब तक मधुबनी, बिक्रमगंज और सिवान में वे जनसभाएं कर चुके हैं और अगले ढाई महीनों में 10 से ज्यादा बार बिहार दौरे की योजना है। दूसरी तरफ, सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर का ऐलान भी हो चुका है, जिसका डिजाइन जारी कर चुके हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।बीजेपी जानती है कि मंदिर और महिला दोनों ही भावनात्मक और सामाजिक आधार पर बड़े वोटबैंक से जुड़ते हैं।खासतौर पर महिलाएं, जो पिछले कई चुनावों में भाजपा-जेडीयू के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं। उनके लिए नई योजनाओं का एलान भी तय है।
महिलाओं के लिए 50%आरक्षण
इधर इंडिया अलायंस ने भी महिला मतदाताओं को साधने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं। कांग्रेस और राजद ने महिलाओं के लिए 50% सरकारी नौकरियों में आरक्षण, मुफ्त स्कूटी, और बालिका सुरक्षा निधि जैसी योजनाओं का एलान किया है।
वे इस अभियान को बेटी का भविष्य अभियान के नाम से चला रहे हैं। साथ ही मंदिर राजनीति पर पलटवार करते हुए इसे भावनात्मक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है। इंडिया अलायंस का दावा है कि असली मुद्दा रोजगार और महंगाई है. तेजस्वी यादव अब लालू यादव के समय लगे जंगल राज के आरोप को भी धोने का प्रयास कर रहे है।
ये भी पढ़ें:गौमाताओं के नाम पर करोड़ों का गबन, CAG की रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा
बिहार चुनाव में एनडीए का फोकस महिला, मंदिर और मोदी के MMM फॉर्मूले पर है।
जहां पीएम मोदी का प्रचार अभियान राज्य के कोने-कोने में चलेगा, वहीं सीता मंदिर और महिला योजनाएं भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बनेंगी। वहीं इंडिया अलायंस महिला योजनाओं की होड़ और विकास के मुद्दों से मुकाबले की रणनीति में जुट गया है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines