बिहार चुनाव से पहले NDA ने झोंकी ताकत, 10 दिनों में अमित शाह करेंगे दूसरा दौरा

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियों द्वारा लगातार बैठकों और रैलियों का दौर जारी है. इसको लेकर एनडीए भी लगातार रैली और बैठक कर रही है. पिछले 10 दिनों में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी दूसरा दौरा प्रस्तावित है.

Bihar Elections, Bihar News, Bihar, Bihar Latest News, Union Home Minister Amit Shah, Bihar BJP, NDA, RJD, Bihar Congress, Prime Minister Narendra Modi, बिहार चुनाव, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार न्यूज, बिहार, बिहार ताजा खबर, बिहार बीजेपी, एनडीए, राजद, बिहार कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अमित शाह

Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियों द्वारा लगातार बैठकों और रैलियों का दौर जारी है. इसको लेकर एनडीए भी लगातार रैली और बैठक कर रही है. पिछले 10 दिनों में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी दूसरा दौरा प्रस्तावित है. अमित शाह 27 सितंबर को अररिया, सारण और वैशाली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चुनाव की रणनीति बनाएंगे. एनडीए के अलावा महागठबंधन के नेताओं की भी लगातार बैठकें और जनसभाओं का दौर जारी है.

विज्ञापन

10 दिनों के अंदर दूसरा दौरा

बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पाटियों द्वारा ताल ठोकी जा रही हैं. हालाकि अभी तक चुनाव आयोग ने बिहार में चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया हैं और ना ही एनडीए और महागठबंधन द्वारा बिहार में सीट बंटवारे को लेकर ही कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं. वहीं चुनाव में अपना गणित बैठाने के लिए एनडीए ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. इसके लिए पिछले 10 दिनों के अंदर ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरी बार दौरा करने वालें हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही किसी बड़ी योजना को लॉन्च करने कर सकते हैं.

विज्ञापन

भाजपा ने बिहार को पांच जोन में बांटा

10 दिनों के अंदर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दूसरी बार बिहार का दौरा प्रस्तावित हैं. बताया जा रहा है कि वह 27 सितंबर को बिहार के अररिया, सारण और वैशाली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान वह आसपास के जिलों के पदाधिकारियों को भी संबोधित करेंगे. इससे पहले अमित शाह ने 18 सितंबर को डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में 20 जिलों के नेताओं से मुलाकात की थी. बिहार चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरे बिहार को पांच जोन में बांट रखा है. जिनमें से दो जोन की बैठक हो चुकी है, अब बाकि शेष तीन जोन की बारी है. बिहार चुनाव के दौरान एनडीए का फोकस महिलाओं पर भी है. 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे और पहली किस्त के तौर पर 75 लाख महिलाओं के खाते में सीधे 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ