Bihars naxalite conspiracy foiled: बिहार में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अभियान के दौरान उनकी बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। गया में जहां इन दिनों श्राद्ध के कारण लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान ये कार्रवाई सुरक्षा के लिहाज से काफी बड़ी मानी जा रही है। सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके से 22 किलो आईईडी बरामद किया है। दर्जनभर से ज्यादा डेटोनेटर और हथियार बरामद किए हैं। नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को उड़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ इनको जमीन में लगा रखा था।
यह भी पढ़ें-हैदराबाद में लाहौर और कराची जैसा माहौल…मोहम्मद रिजवान ने भारत में स्वागत पर कही बड़ी बात
एसएसबी 32वीं बटालियन की टीम ने शनिवार को यह बरामदगी की है। बटालियन के कमांडेंट ललित कुमार व उप कमांडेंट दीपक कुमार ने पूरे ऑपरेशन को लीड किया। कुंभी से तेरो जाने वाले रास्ते पर जवानों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बीच में पहाड़ी के पास बकरझूली जंगल के पास 22 किलो आईईडी लगाया गया था। देसी कट्टा व डेटोनेटर भी मौके से बरामद किया गया है। ये विस्फोटक जमीन में गाड़े गए थे।
घोर नक्सली इलाका है गया
पास से 2 और देसी कट्टे, थर्नेट और 13 डेटोनेटर मिले हैं। इस इलाके को घोर नक्सल प्रभावित माना जाता है। जिसकी सीमा झारखंड से जुड़ी हुई है। वहीं, समय-समय पर यहां सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। कंपनी कमांडर आयुष मिश्रा ने कहा कि इस इलाके में झारखंड के नक्सली घुसे हैं। जो लगातार सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की सोच रहे हैं। पहले भी कई बार विस्फोटक पकड़ा गया है। पुलिस ने बांका से चोरी की बाइक बरामद कर एक नक्सली को अरेस्ट किया है।
जंगल में की थी कारोबारी की हत्या
आरोपी दोबटिया गांव निवासी मंजय हेंब्रम उर्फ भोला हेंब्रम है, जो अपनी ससुराल बगधसवा से पकड़ा गया है। आरोपी ने एक पशु कारोबारी को मारा था। वह पहले भी नक्सल मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी ने तारापुर के एक पशु व्यवसायी मो. आमिर को किडनैप किया था। जिसके बाद उसकी लक्ष्मीपुर बेलहर सीमा क्षेत्र में हत्या की गई थी। आरोपी ने तभी से बाइक अपने पास रखी हुई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
4 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines