हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में 'बदलाव' भाजपा की बड़ी जीत! सरकार बनने पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Narendra Modi Reaction On Bihar Government Change: बिहार में राजनीतिक संकट के बीच हुए सत्ता परिवर्तन ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की स्थिति को और मजबूत कर दिया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi Reaction On Bihar Government Change : लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ महीने ही बाकी हैं और इससे ठीक पहले भाजपा बिहार की सत्ता में भी आ गई है। 2022 में भाजपा से नाता तोड़ने वाले नीतीश कुमार रविवार को फिर भगवा दल के साथ आ गए। इसके साथ ही राज्य में राजद-जदयू के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के स्थान पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बन गई है।

नीतीश कुमार ने आज ही 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई भी दी।

18 महीने पहले एनडीए से अलग हुए थे नीतीश

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के लोगों की सेवा करेगी। बता दें कि नीतीश कुमार ने यह कहते हुए आज सुबह इस्तीफा दे दिया था कि विपक्षी इंडिया गठबंधन और महागठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। बता दें कि महज 18 महीने पहले ही नीतीश ने भाजपा का साथ छोड़ा था और राजद के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिर पलटी मारी है।

विज्ञापन

इसे लेकर विपक्षी दलों की कैसी रही प्रतिक्रिया

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा को धन्यवाद कहा है कि वह नीतीश की पार्टी जदयू को अपने साथ ले गई है। उन्होंने नीतीश को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया और कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार की पलटी को लेकर कहा है कि हमें पहले से पता था कि ऐसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह के ‘आया राम, गया राम’ बहुत सारे हैं।

ये भी पढ़ें: नीतीश की पलटी से कांग्रेस को होगा ज्यादा नुकसान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तेजस्वी के साथ ओवैसी ने नीतीश पर भी कसा तंज

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के साथ गठबंधन पर क्या बोले चिराग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola