शादी से पहले फलदान में पुरोहित की ही चली गई जान, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नालंदा में शादी से पहले के फलदान कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में पुरोहित सुखदेव ठाकुर की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपी रिटायर्ड फौजी गणेश यादव की तलाश जारी है।

Bihar News (11)
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शादी से पहले आयोजित फलदान कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में 70 वर्षीय पुरोहित सुखदेव ठाकुर की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो परिजनों ने ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इस मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

दरअसल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने झूठ बोला और बताया कि पुरोहित की मौत छत से गिरने के कारण हुई है लेकिन जब पुलिस ने शव की जांच की तो उस पर गोली लगने के निशान मिले, जिससे शक गहराया। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी से मिला सबूत

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक व्यक्ति फायरिंग करते हुए नजर आया। आरोपी की पहचान गणेश यादव के रूप में हुई है, जो सेना से रिटायर्ड है और फिलहाल एक फैक्ट्री में गनमैन की नौकरी कर रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि अब तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है। मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता जताई है और कहा है कि भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया असत्यापित खबरों को शेयर करने से बचें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ