बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी ने सभी को चौंका दिया। यहां एक 19 वर्षीय युवती की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, बारात आने ही वाली थी लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन घर से गायब हो गई। हैरानी की बात यह रही कि युवती अपने ही चचेरे भांजे के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां 11 मई को शादी तय थी। लड़की के माता-पिता दूसरे राज्य में रहते हैं और बेटी की शादी के लिए गांव आए थे। घर में शादी की रस्में चल रही थीं। मेहमानों की चहल-पहल और शहनाइयों की गूंज से माहौल पूरी तरह खुशनुमा था। लेकिन शादी से एक रात पहले युवती अचानक लापता हो गई।
मामला खुलने पर सामने आई ये बात
परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह अपने ही चचेरे भांजे के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और घरवालों को इस रिश्ते की भनक पहले ही लग चुकी थी। ऐसे में परिजनों ने जल्दबाजी में युवती की शादी कहीं और तय कर दी। मगर प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और शादी से ठीक पहले घर से भाग निकले। इस घटना से शादी वाला घर शोक और शर्मिंदगी में बदल गया है। वहीं बिंद थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें- कौन हैं UPSC पासआउट प्रिंस राज? जिसे लालू के बड़े लाल ने DM बनाने का किया वादा
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines