मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर नगर निगम ने अन्य राज्यों की तरह अब कुत्तों के नशबंदी का प्रस्ताव पारित किया है। नए प्रस्ताव के तहत अब नगर निगम कुत्तों की नशबंदी कराएगा। इसके लिए 31 जनवरी को विशेष प्रस्ताव पारित कर एक करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया गया है।
दरअसल नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्ते के काटने से अगस्त महीने में मिठनपुरा थाना इलाके में एक तीन साल के बच्ची की मौत तक हो गई थी । रात को राह चलते मोटरसाइकिल पर यह कुत्ते बाज की तरह झपट पड़ते हैं और इस कारण कई मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।
इन सब चीजों को देखते हुए मुजफ्फरपुर नगर निगम ने अब इन आवारा कुत्तों की नशबंदी कराने का फैसला किया है। हालांकि देश के अन्य राज्यों में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाते रहे हैं पर मुजफ्फरपुर नगर निगम यह पहली वार करने जा रहा है ।
एक करोड़ रुपए होंगे खर्च, पशु कल्याण बोर्ड में है प्रावधान
निगम ने इस काम के लिए विशेष तौर पर एक करोड़ रुपए का बजट भी पास कर लिया है। इन रुपयों से विभिन्न इलाकों से कुत्ता पकड़ कर लाने वाले कर्मचारियों को प्रति कुत्ता 200 रुपए दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। वहीं नशबंदी करने के लिए पशु कल्याण बोर्ड द्वारा 1650 रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान पहले से बना हुआ। साथ ही इन आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन भी दी जायेगी।
एजेंसी चयन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरु
जल्द ही इन आवारा कुत्तों को पकड़ने और उसकी नशबंदी करने के लिए एजेंसी की खोज के लिए टेंडर निकाला जाएगा जिसके माध्यम से एजेंसी की खोज की जायेगी, जो एजेंसी इस काम को सफलता पूर्वक कर सके। किसी अन्य शहर में इस काम को कर चुके एजेंसी को प्राथमिकता देने पर भी विचार किया गया है। एक अनुमान के अनुसार अभी लगभग छह हजार आवारा कुत्ते नगर निगम क्षेत्र में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या होगा फायदा
नगर निगम का सोचना है की इस कार्यक्रम के बाद धीरे-धीरे शहर के अंदर आवारा कुत्तों की संख्या में कमी आयेगी । स्मार्ट सिटी की दौड़ के शामिल शहरवासी निडर होकर रात को सड़कों पर निकल सकेंगे और उन्हें इन कुत्तों का डर भी नही रहेगा। इसके बावजूद भी यदि कुत्ते के काटने की घटना घटती है तो एंटी रेबीज वैक्सीन होने की वजह से पीड़ितों का आर्थिक नुकसान नही होगा। साथ ही उन्हें कुत्ता काटने से होने वाली बीमारियों से भी बचाया जा सकेगा ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines