Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में लखनऊ DM की बड़ी कार्रवाई, दो पर लगा NSA

Ramcharitmanas Row

Ramcharitmanas Row: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रामचरितमानस (Ramcharitmanas Row) की प्रतियां जलाने के मामले में जिलाधिकारी लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। मुकदमे में नामजदों में से दो के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया था मुकदमा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से सत्येंद्र कुशवाहा और सलीम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया। 29 जनवरी को सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा समेत 10 अन्य लोगों का कथित तौर पर रामचरितमानस की प्रतियां जलाने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन

पांच की पूर्व में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जलाने वाले प्रकरण के बाद सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 30 जनवरी को 10 में से पांच को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

बताया गया है कि रामचरितमानस पर सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए आखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने प्रतियां जलाई थीं।

विज्ञापन

मुकदमे में इन लोगों के नाम थे शामिल

विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गरमा गया था। भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी की ओर से लखनऊ के पीजीआई थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ