मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: रामवृक्ष बेनीपुरी और जानकी बल्लभ शास्त्री जैसे साहित्यकारों की धरती मुजफ्फरपुर से साहित्य के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मुजफ्फरपुर की बेटी विदेश (Muzaffarpur News) की धरती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम में पहली बार बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी । मस्कट रवाना होने से पहले उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर भी की।
दरअसल, ओमान की राजधानी मस्कट में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होने वाले पाँच दिवसीय साहित्य संवर्धन यात्रा में मुजफ्फरपुर की बेटी बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है। पेशे से शिक्षिका डॉक्टर मीनाक्षी मीनल सीतामढ़ी के मानिक चौक उच्च विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं।
साहित्य वचन और लेखन के क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाली मीनाक्षी अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बिहार इकाई की सचिव भी हैं।
और पढ़िए – घर में पड़े मिले रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति के शव, हालत देख पुलिस ने जताई बड़ी आशंका
कुल 13 साहित्यकार होंगे शामिल
ओमान की राजधानी मस्कट में हो रहे इस साहित्य संवर्धन यात्रा में भारत से कुल 13 साहित्यकार भाग लेंगे। (Muzaffarpur News) इनमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, धीरज शर्मा, प्रदीप सदाशिव पराड़कर, साधना बलवते, पवनपुत्र बादल, ऋषि कुमार मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह, कलाधर अर्जुनलाल आर्य, डॉ मीनाक्षी मीनल व नीलम राठी समेत अन्य शामिल है।
उन्होंने कहा कि मस्कट आधुनिकता एवं परंपरा का अदभुत संगम स्थल है, वहां ऐतिहासिक स्थलों की भरमार है। साहित्यकारों द्वारा उन स्थलों का भ्रमण और अवलोकन कर तथ्य संग्रह किया जाएगा।
और पढ़िए – दिल्ली निवास पर स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, भारत जोड़ो यात्रा खत्म कर पहली बार पहुंचे हैं
लोगों ने कहा हमें अपनी बेटी पर गर्व
मुजफ्फरपुर की बेटी पहली बार साहित्य के क्षेत्र में विदेश की धरती पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने गई है इसको लेकर जिले वासियों में हर्ष का माहौल है। कई लोगों ने बताया की हमें अपने मुजफ्फरपुर की इस बेटी पर गर्व है। आज रामवृक्ष बेनीपुरी और जानकी बल्लभ शास्त्री की धरती पर साहित्य के क्षेत्र में एक और अध्याय जुड़ गया है।
और पढ़िए –प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines