---विज्ञापन---

देश angle-right

Rahul gandhi: दिल्ली निवास पर स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, भारत जोड़ो यात्रा खत्म कर पहली बार पहुंचे हैं

Rahul gandhi: भारत जोड़ो यात्रा खत्म करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने दिल्ली निवास पर पहुंचे। यहां सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। यहां बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस नेताओं ने आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाईयां बांटी। राहुंल गांधी ने भी पूरी गर्मजोशी […]

---विज्ञापन---

Rahul gandhi: भारत जोड़ो यात्रा खत्म करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने दिल्ली निवास पर पहुंचे। यहां सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। यहां बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस नेताओं ने आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाईयां बांटी। राहुंल गांधी ने भी पूरी गर्मजोशी में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उनसे हाथ मिलाए, इस दौरान कई लोग उन्हें फूल देते हुए भी दिखे।

सुबह दुर्गा मंदिर और दरगाह गए थे

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन व कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी कश्मीर घाटी के गांदरबल के तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी दुर्गा मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर में माथा टेका। इसके बाद राहुल गांधी श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह में पहुंचे।

---विज्ञापन---

और पढ़िएसामूहिक इस्तीफे पर घमासान जारी, विधायक इंद्राज गुर्जर ने शायराना अंदाज में कसा तंज

---विज्ञापन---

यात्रा का उद्देश्य भारत के उदार और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को बचाना

बता दें 29 जनवरी को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर में समापन हुआ है। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत के उदार और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को बचाना है। उन्होंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश के लोगों के लिए की है।

और पढ़िएप्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 31, 2023 05:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola