---विज्ञापन---

बिहार

Bihar News: ‘मेरी दुल्हन कहां…ये लड़की कौन…’ जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे ने काटा हंगामा

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दूल्हे ने जयमाल के दौरान ससुरालियों पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। उसने कहा कि ये वो लड़की नहीं जिससे मेरी शादी होने वाली है। इसके बाद पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।

Muzaffarpur Bride Groom Dispute: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे को जयमाल के दौरान जब ये पता चला कि ये वो लड़की नहीं जिससे उसकी शादी होने वाली है तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया। ऐसे में दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। उसने दुल्हन बदलने का आरोप लगाया तो जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लड़की वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में गाजे-बाजे के साथ एक बारात शादी के लिए पहुंची। बारात का स्वागत किया गया। जयमाल की स्स्म के लिए जैसे ही दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और उसने दुल्हन का चेहरा देखा तो वो सन्न रह गया क्योंकि ये वो लड़की नहीं थी जिससे उसकी शादी होने वाली थी। दूल्हा बोला- ये क्या मेरी दुल्हन कहा है और ये लड़की कौन है? इस दौरान शादी में पहुंचे लोग भी हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

बारातियों ने शादी में किया हंगामा

देखते ही देखते बारातियों ने शादी में हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हा और दुल्हन के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस दूल्हा और दुल्हन को लेकर थाने पहुंची। थाने में देर रात इस बात को लेकर बहस हुई कि दुल्हन यही है जिसे शादी से पहले दूल्हे को दिखाया था। लेकिन दूल्हा शादी करने से इंकार करने लगा। उसने कहा कि हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है।

ये भी पढ़ेंः दूल्हे ने दुल्हन को तिरछी नजर से देखा, बिगड़ गई बात; फिर थाने में हुई शादी…जानें मामला

---विज्ञापन---

थाना परिसर में हुई शादी

थानाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी का तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाना परिसर में स्थित संतोषी माता के मंदिर में दूल्हे की शादी कराई जिससे उसकी पहले शादी तय हुई थी। थानाधिकारी ने कहा कि दूल्हे की शादी उसी लड़की से करवाई गई जिसकी उसके साथ शादी तय हुई। दोनों पक्षों को समझाकर शादी कराई गई।

ये भी पढ़ेंः ‘दर्द से कराहते मासूम बच्चे…सड़क पर बिखरी लाशें…’ किशनगंज सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2024 10:26 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola