Property Dealer Ashutosh Shahi Murder Case : बिहार के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता है। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभीतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में पहले से कुख्यात वांटेड अपराधी उज्जवल उर्फ अवनीश और शिवम उर्फ गोलू जेल में बंद हैे। सीआईडी इस केस की जांच पड़ताल कर रही है।
जानें कैसे हुई थी हत्या
प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही अपने तीन निजी बॉडीगार्ड के साथ 21 जुलाई, 2023 को मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में अपने वकील सैयद कासिम हुसैन से मिलने उनके घर गए थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश आए और वकील के घर में घुसकर आशुतोष शाही को गोली मार दी थी। इस गोलीबारी में आशुतोष शाही के बॉडीगार्ड भी मारे गए थे। इस दौरान बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की थी।
यह भी पढ़ें : पैर-हाथ बांधे… मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर टीचर को मार डाला, 44 साल पहले पति की हुई थी हत्या
खास पिस्टल से चलाई गई थीं गोलियां
इस मामले में सीआईडी ने अदालत को जांच रिपोर्ट सौंपते हुए खुलासा किया कि प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके तीन बॉडीगार्ड को मारने के लिए .45 कॉक्ड पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, जोकि बेहद ही खतरनाक हथियार है। इस पिस्टल का वजन 900 ग्राम है, जिससे आठ फायर होती है और यह 50 मीटर तक फायर कर सकती है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें : पटना के हर्ष हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, डांडिया नाइट में हुए विवाद में पीट-पीटकर की थी हत्या
जानें क्या है पूरा मामला
कल्याणी मछली मंडी वाली जमीन और बेला इमली चौक स्थित डेढ़ बीघा के प्लॉट की डीलिंग को लेकर विवाद हुआ था। बेला में नंद विहार कॉलोनी के रहने विजेंद्र सिंह ने जमीन खरीदी थी। इसे लेकर बदमाशों ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, जिसका आशुतोष शाही ने विरोध किया था। मंटू शर्मा, विक्कू शुक्ला और उनके गैंग के लोग कल्याणी मछली मंडी वाली जमीन को कम दाम में खरीदना चाहते थे, लेकिन आशुतोष शाही ने अधिक दाम में यह जमीन खरीद थी। इन दोनों मामलों को लेकर बदमाशों ने आशुतोष शाही की हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
18 mins ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
23 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines