Bihar Dalit Leader Murder: दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव की हत्या के एक दिन बाद यानी आज बिहार में जमकर बवाल हुआ है। गुरुवार को दलित नेता राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में अम्बेडकर जयंती के मौके पर आज दलित नेता के समर्थकों ने आगजनी और तोड़फोड़ की।
बता दें कि वैशाली जिले के लालगंज में गुरुवार को दलित नेता राकेश पासवान की उसके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। राकेश पासवान भारत नौजवान सभा नाम की संस्था चलाते थे। इलाके में दलितों के बड़े नेताओं में उनका नाम शामिल था।
बताया जा रहा है कि अम्बेडकर जयंती को लेकर गुरुवार को राकेश पासवान अपने समर्थकों के साथ तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच देर शाम राकेश पासवान के घर पर पहुंचे अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, चार की संख्या में पहुंचे अपराधी राकेश पासवान के घर पहुंचे और राकेश पासवान के पैर को छूकर प्रणाम किया उसके बाद अचानक चारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घटनास्थल पर ही राकेश ने तोड़ा दम
घटना में राकेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, घटना के बाद राकेश के परिवार के लोग और समर्थक आनन-फानन में राकेश पासवान को लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हत्या की खबर के बाद पुलिस ने एक्शन मोड में दिखी और अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
वहीं, डॉक्टर ने राकेश पासवान की मौत की पुष्टि की, राकेश पासवान के समर्थक उग्र हो गए और अस्पताल में भारी बवाल मचाना शुरू कर दिया। समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती थी, लेकिन समर्थकों ने राकेश पासवान के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव बताया जा रहा है जिले के एसपी और भारी पुलिस बल इलाके में निगरानी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines