मुंगेर के तारापुर में 29 करोड़ की लागत से स्थापित होगी शिव प्रतिमा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के तारापुर स्थित तेलडीहा मंदिर के पास भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और आधुनिक पार्क निर्माण की योजना की घोषणा की है। इस परियोजना पर 29.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें शिव प्रतिमा, पार्किंग, पुल, चहारदीवारी और अन्य सुविधाओं का निर्माण शामिल है।

Nitish Kumar

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

विज्ञापन

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा मंदिर के नजदीक भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और आधुनिक पार्क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर 29 करोड़ 88 लाख 45 हजार रुपये खर्च होंगे।

सम्राट चौधरी ने बताया कि कांवरिया परिपथ के अन्तर्गत मुंगेर तारापुर का उक्त स्थान एक महत्वपूर्ण पर्यटक गंतव्य हैं। यहां लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटकों का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि वहां शिव प्रतिमा स्थापित होने और पार्क बनने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Advertisment

जल्द ही शुरू होगा निर्माण कार्य

योजना के अन्तर्गत यहां भगवान शिव की प्रतिमा का अधिष्ठापन, चहारदिवारी का निर्माण, पार्किंग, ब्रिज एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे। योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जायेगा। तेलडीहा मंदिर के समीप सांस्कृतिक पर्यटन के विकास हेतु रकवा- 15.44 एकड़ भूमि अधिग्रहण के निमित राशि 528.17 लाख रूपये की योजना स्वीकृत की गयी है। भू-अर्जन की कार्रवाई जिला पदाधिकारी मुंगेर द्वारा किया जा रही है। योजना 18 माह में पूर्ण होने की संभावना है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी मे तेलडीहा मंदिर के नजदीक इस निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ