बिहार में महिलाओं को 10 हजार दिलाने वाली योजना बंद! जानें क्या बोले नीतीश सरकार के मंत्री?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana entry closed: बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की नई एंट्री 31 दिसंबर से बंद कर दी गई है. अब तक बिहार में 1.56 करोड़ महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हुई हुई. सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिहार में सिर्फ चुनाव के लिए लाई गई थी महिलाओं को 10 हजार रुपये दिलाने वाली योजना? पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की विशेष रिपोर्ट

Nitish kumar

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana entry closed: बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की नई एंट्री अब बंद कर दी गई है. अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खाते में दस दस हजार रुपए की राशि भेजी गई है. उसके बाद से 19 लाख आवेदन आए हैं. आवेदन के लिए जारी पोर्टल भी अब बंद कर दिया गया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को दस दस रुपए दिए जाने हैं. इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को रोजगार के लिए बाद में दो-दो लाख रुपए भी दिए जाने का प्रावधान है. अब तक एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस हजार की धनराशि दी जा चुकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नई एंट्री के लिए आवेदन और पोर्टल बंद

बिहार में चुनाव के दौरान महिलाओं ने बंपर वोटिंग की और चुनाव परिणाम में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला, तब यह माना गया कि जीत में महिला रोजगार योजना और इसके तहत दिए जाने वाले दस दस रुपए की बड़ी भूमिका है.अब इस योजना के लिए नई एंट्री के लिए आवेदन बंद कर दिया गया है और पोर्टल भी 31 दिसंबर को बंद हो गया है. विपक्ष का कहना है कि सरकार ने सिर्फ चुनावी प्रलोभन के लिए ही यह योजना शुरू की थी लिहाजा चुनाव बाद यह योजना अब बंद कर दी गई है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस दस हजार का भुगतान करने के बाद 19 लाख और महिलाओं ने आवेदन किया है और इसके बाद ही पोर्टल पर आवेदनों की एंट्री बंद कर दी गई है.

जानें क्या बोले नीतीश के मंत्री?

नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि योजना बंद नहीं की गई है. विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं. बिहार की महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की योजना चुनावी प्रोपगंडा नहीं, स्वालंबन के लिए था. उत्तरप्रदेश में योगी जी को कौन पैसा दिए थे, जहां 325 सीट जीते थे. रही बात पोर्टल बंद होने की तो हमेशा खुला कौन रहता है. चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल हो या कोई और, कौन सी योजना का पोर्टल हमेशा खुला रहता है. जो कुछ होता है, एक सीमा के तहत होता है.

विज्ञापन

आखिरी बार 28 नवंबर को मिली थी राशि

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति 30 अगस्त 2025 को नीतीश कैबिनेट ने दी थी. बिहार चुनाव के ठीक पहले यानी 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में दस दस हजार की राशि भेजी. एक सप्ताह बाद 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं के खाते में दस हजार का भुगतान किया. आखिरी बार 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ