Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर रविवार को हुई एनडीए की बैठक के बाद सीट शेयरिंग का एलान कर दिया गया है, वहीं महागठबंधन में अभी बैठकों का दौर जारी है. फिलहाल गठबंधन की तरफ से अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. ऐसे में रविवार को बिहार से दिंल्ली जाते समय बिहार वीआईपी प्रमुख मुकेस सहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘महागठबंधन थोड़ा सा बीमार हुआ है… दिल्ली जा रहा हू, सारे डॉक्टर वहां है, वही सही इलाज हो जाएगा’.
दिल्ली से सभी लोग स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे- मुकेश सहनी
बिहार में चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद पहले चरण के मतदान के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी संसय बना हुआ है. एनडीए की ओर से रविवार को सीट बंटवारे को लेकर एलान किया गया, मगर महागठबंधन में सब कुछ ठीक नही चल रहा है. एक तरफ राजद और कांग्रेस के बीच अब भी सीटों को लेकर खींचातानी जारी है. वहीं दूसरी तरफ मुकेश सहनी ने भी साफ कर दिया है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि ‘महागठबंधन थोड़ा सा बीमार हो गया है दिल्ली में ही सारे डॉक्टर हैं. वहां पर बेहतर उपचार होगा. सभी लोग स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे. महागठबंधन को स्वस्थ करने के लिए सही डॉक्टर दिल्ली में है जिसके पास इलाज करने जा रहा हूं.
यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी को लेकर महागठबंधन में रार! डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं तेजस्वी
बिहार प्रदेश कांग्रेस मुकेश सहनी से नाराज
विकासशील इंसान (VIP) पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है. मुकेश सहनी मीडिया में कई बार डिप्टी सीएम के पद की मांग कर चुकें हैं. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व सहनी की ओर से लगातार डिप्टी CM के पद की घोषणा की मांग को लेकर है नाराज है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने RJD कड़ा संदेश देते हुए सहनी को किसी भी हालत में संभालने के लिए कहा है, नहीं तो फिर गठबंधन पर असर पड़ेगा. मुकेश सहनी के चलते तेजस्वी को भी शनिवार को दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया था. रविवार को तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं. RJD के सूत्रों के अनुसार, शनिवार को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच शाम को करीब 2 घंटे तक मुलाकात चली है. इस दौरान मुकेश सहनी और तेजस्वी के साथ बंद कमरे में आमने-सामने बैठक कर बात हुई है.
यह भी पढ़ें- क्या सीट शेयरिंग पर मान गए जीतन राम मांझी? ‘अंतिम सांस तक मोदी के…’, सामने आया बयान
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
20 mins agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
18 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines