बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति अपनी सास के साथ फरार हो गया, और मेरठ में मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी, वहीं बिहार के मोतिहारी में एक दोस्त ही अपने दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं, पत्नी ने वीडियो जारी कर दूसरी शादी की बात स्वीकार की है।
दोस्त की पत्नी लेकर फरार
यह मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है। केसरिया थाना के प्रेम यादव और तुर्कौलिया थाना के धीरज की दोस्ती इलाके में बहुत मशहूर थी। दोनों एक-दूसरे को भाई मानते थे। प्रेम ने धीरज को ट्रक चलाना सिखाया और उसे कमाई के तरीके भी बताए। लेकिन धीरज के लिए यह दोस्ती दर्दनाक साबित हुई।
धीरज की पत्नी खुशबू कुमारी, प्रेम यादव के साथ घर से फरार हो गई। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली, तो हर कोई स्तब्ध रह गया। किसी को भरोसा नहीं हुआ कि धीरज का सबसे करीबी दोस्त ही उसकी पत्नी को लेकर भाग जाएगा।
पत्नी ने जारी किया वीडियो, बताया- की कोर्ट मैरिज
भागने के बाद खुशबू कुमारी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने कहा: “हम अपनी मर्जी से इनके साथ आए हैं। इन्होंने हमें भगाया नहीं है, बल्कि हम इन्हें लेकर आए हैं। हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। अगर हमें कुछ होता है तो इसके लिए हमारे घरवाले जिम्मेदार होंगे।”
यह भी पढ़ें : लालू यादव की करीबी पूर्व विधायक से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, मचा हडकंप
प्रेम यादव अक्सर धीरज के घर आया-जाया करता था। इसी दौरान धीरज की पत्नी से उसकी नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने एक साथ भागने की योजना बनाई और इसमें सफल भी हो गए। वहीं वीडियो सामने आने के बाद धीरज गहरे सदमे में है। उसे अपनी पत्नी और दोस्त दोनों से धोखा मिला है। इस मामले की शिकायत तुरकौलिया थाने में की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
12 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines