प्रिंसिपल बना यमराज! 200 रुपये खोने पर दी इतनी भयानक सजा; रूह कंपा देगी वारदात

Katihar Teacher Killed Student for 200 Rupees: टीचर्स डे के जश्न में एक प्रिंसिपल बच्चे के लिए काल बन गया। 200 रुपये खो जाने की वजह से गुस्साए प्रिंसिपल ने छात्र की जान ले ली।

Bihar Teacher killed Student

Katihar Teacher Killed Student for 200 Rupees: बिहार के कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टीचर्स डे पर जहां बच्चे अध्यापक को इस दिन की मुबारकबाद देते हैं, वहीं कटिहार के एक स्कूल में अध्यापक ही बच्चे के लिए काल बन गया। 200 रुपये खो जाने के बदले टीचर ने छात्र की जान ले ली।

कटिहार के मनसाही हाट स्थित स्कूल में 5 सितंबर को टीचर्स डे का जश्न मनाया जा रहा था। ऐसे में स्कूल के प्रिंसिपल ने 10वीं कक्षा के छात्र जिशु कुमार को 200 रुपये देते हुए मिठाई लाने के लिए भेजा। हालांकि जिशु से वो पैसे खो गए। जब जिशु ने प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी, तो गुस्से में आकर प्रिंसिपल ने जिशु को खूब पीटा और फिर उसका गला दबा दिया। 200 रुपये की कीमत जिशु को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ