RJD Press Conference: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सिटिंग सांसद महबूब अली कैसरने चिराग पासवान पर बड़ा आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट ना मिलने से नाराज महबूब अली कैसर ने लोजपा छोड़कर आरजेडी का हाथ थाम लिया है। वहीं आरजेडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महबूब अली कैसर का पार्टी में स्वागत किया है।
तेजस्वी ने दिलवाई RJD की सदस्यता
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महबूब अली कैसर को आरजेडी की सदस्यता दिलवाई है। तेजस्वी की मौजदूगी में महबूब अली आरजेडी में शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी हमला बोलने से नहीं चूके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इस चुनाव में बिहार के चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे। हम देश बचाने की लड़ाई भी जारी रखेंगे।
महबूब से चिराग को बताया गद्दार
लोजपा छोड़कर आरजेडी में शामिल हुए महबूब अली कैसर ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने चिराग पासवान को गद्दार का भी टैग दे दिया है। महबूब अली कैसर का कहना है कि हमने घर वापसी की है, जिसकी मुझे काफी खुशी है। 17 महीने में तेजस्वी यादव ने लोगों को 5 लाख नौकरी दी। इसलिए मैं तेजस्वी यादव का बहुत बड़ा फैन हूं। चिराग पासवान ने मेरे साथ गद्दारी की है। जब जान रहेगी मैं तब तक राजद की मजबूती के लिए काम करुंगा।
चिराग से नाराज हैं महबूब
बता दें कि महबूब अली कैसर बिहार के खगड़िया से सांसद हैं। महबूब तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में चौथी बार वो फिर से खगड़िया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। मगर चिराग पासवान की पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसे में चिराग से नाराज महबूब ने पाला बदलने का फैसला किया और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines