Manish Kashyap BJP resignation: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। फेमस यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का ऐलान कश्यप ने फेसबुक पर लाइव आकर किया। कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को पार्टी जॉइन की थी। पूर्व बीजेपी नेता ने कहा कि मैं अपने गांव गया और वहां पर लोगों से बात की इसके बाद मैंने यह निर्णय लिया है। मुझे बिहार और बिहारियों के लिए लड़ाई लड़नी है।
इस्तीफे पर क्या बोले मनीष कश्यप?
मनीष कश्यप ने आगे कहा कि मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर मैं लोगों की आवाज नहीं उठा पाऊंगा। ऐसे में मैंने यह निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे इस फैसले के लिए मजबूर किया गया। कुछ नेताओं ने मुझ पर महत्वाकांक्षी होने का आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि मुझे प्लेटफॉर्म की तलाश है। आप लोग बताइए कि क्या खुद की पार्टी खड़ी की जाए। हालांकि मैं इस स्थिति में नहीं हूं। मुझे किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए, अकेले या किसी के साथ।
ये भी पढ़ेंः एक्सीडेंट में बचे तेजस्वी यादव तो सड़क की पूजा करने लगे नेता, वायरल हो रहा वीडियो
बीजेपी नेताओं पर साधा निशाना
यूट्यूबर ने इस दौरान बीजेपी नेताओं पर नाम लिए बिना निशाना साधा। कश्यप ने कहा कि यहां रहने का मतलब है आप भ्रष्टाचार को देखने के बाद भी आंखे मूंदकर बैठे रहो। बिहार के लोगों की जान बचाने के लिए मैं खड़ा हूं। मेरी लड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने पर है। बता दें कि हाल ही में पीएमसीए में मनीष के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद किसी भी बीजेपी नेता उनका हालचाल नहीं लिया था। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।
बता दें कि मनीष कश्यप ने 28 मार्च का लाइव आकर इस्तीफा देने की बात कही थी। गुरुवार रात को उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरे यूट्यूब चैनल पर एफआईआर दर्ज की है। मैं शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा दूंगा। इस ऐलान के 20 घंटे बाद ही उन्होंने यूटर्न ले लिया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार में लोजपा रामविलास की चुनावी शंखनाद, 5 जिलों में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे चिराग पासवान
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines