News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के काफिले का बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे मधेपुरा से पटना लौटते वक्त हुई। हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए, जबकि काफिले की कई गाड़ियों को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो-तीन लोग घायल गये लेकिन तेजस्वी यादव बच गए। इसकी खुशी में कुछ नेताओं में सड़क की पूछा की और मिठाईयां बांटी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुर्घटना उस समय हुई जब तेजस्वी यादव का काफिला चाय पीने के लिए रुका हुआ था। तभी अचानक एक ट्रक ने दो से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तेजस्वी यादव उस वक्त ट्रक से करीब 5 फीट की दूरी पर खड़े थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
तेजस्वी यादव ने खुद इस दुर्घटना की जानकारी दी और कहा कि ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया था, लेकिन आगे टोल प्लाजा पर उसे पकड़ लिया गया है। चालक से पूछताछ हुई और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई।
और ये चारा-चोर, 9 वीं फेल के चमचे दूसरे को अंधभक्त बोलते हैं । 👇
जिस जगह पर तेजस्वी यादव की क़ाफ़िला दुर्घटना हुई वहां उस सड़क की गयी पूजा,समर्थक बोले हमारे भगवान को बचाने के लिए धन्यवाद सड़क जी। pic.twitter.com/OVUzxYes87
— Amrita Bhushan (@AmritaRathodBJP) June 7, 2025
इस हादसे के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राजद नेता केदार प्रसाद, जो वैशाली जिले के रहने वाले हैं, सड़क पर अगरबत्ती जलाकर पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि तेजस्वी यादव की जान बच गई, इसलिए सड़क की पूजा की गई। कुछ लोगों ने इसे टिकट पाने का तरीका बताया तो कुछ ने राजनीतिक स्टंट और नौटंकी करार दिया।
5 फीट दूर खड़े थे तेजस्वी यादव ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर…
सुरक्षाकर्मी और चालक हुए घायल…
डबल इंजन सरकार में भारत की सड़क सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं… pic.twitter.com/ErQZaHuaZJ
— Amit Yadav (Journalist) (@amityadavbharat) June 7, 2025
इतना ही नहीं, कुछ कार्यकर्ता “तेजस्वी यादव चौक” नामक बोर्ड लगाकर उसके नीचे बैठ गए, बोर्ड पर तेजस्वी की तस्वीर लगाई गई, तिलक किया गया और मिठाई भी बांटी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।