Bihar Election से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

Administrative Reshuffle in Bihar: बिहार में चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें दो IAS समेत 16 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 4 DSP को भी इधर-उधर किया गया है।

Bihar Vidhan Sabha

सांकेतिक तस्वीर। (फोटो क्रेडिट Wikimedia)

विज्ञापन

Major Bureaucratic Reshuffle in Bihar: बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को शनिवार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव 2011 बैच के IAS निर्मल कुमार को रोहतास जिले के सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सहिला (2018 बैच) को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है।

4 डीएसपी का भी हुआ तबादला

इसके साथ ही गृह विभाग ने 4 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला कर दिया है। विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे मनोरंजन भारती को बीसैप-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है। साथ ही पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे मो. आदिल बेलाल को बीसैप-10 और राकेश रंजन को बीसैप-5 का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

Advertisment

बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों  को मिली ये जिम्मेदारी

  • शैलेश कुमार को अरवल का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह मधुबनी में अपर समाहर्ता (ADM) थे।
  • बिहार कर्मचारी चयन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी बृजेश कुमार को शिवहर का उप विकास आयुक्त (Deputy Development Commissioner) बनाया गया है।
  • जमुई के अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल को जमुई का ही उप विकास आयुक्त बनाया गया।
  • पटना नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त शशि शेखर को भोजपुर का अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया।
  • उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव बृजकिशोर चौधरी को अपर समाहर्ता एडीएम बनाया गया।
  • बेगूसराय, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुपौल निशांत को अपर समाहर्ता, सहरसा बनाया गया।
  • सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक नीरज कुमार के आप्त सचिव सुबोध कुमार को अपर समाहर्ता रोहतास बनाया गया।
  • निर्वाचन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी दिनेश राम को अपर समाहर्ता भागलपुर बनाया गया।
  • अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पुपरी, साकेत कुमार को एसडीओ सिकरहना बनाया गया।
  • राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त सचिव एसएम परवेज को निदेशक उर्दू बनाया गया।
  • पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहीं मंजूषा चंद्रा को प्रशासी पदाधिकारी महिला विकास निगम बनाया गया।
  • पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे मुमुक्षु कुमार चौधरी को संयुक्त सचिव वित्त बनाया गया।
  • शम्स जावेद अंसारी काे संयुक्क सचिव पंचायती राज विभाग बनाया गया।
  • संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव सुशील कुमार मिश्र को नगर आयुक्त सहरसा बनाया गया।
  • बिहार राज्य महिला आयोग की संयुक्त सचिव अंजू कुमारी को नगर आयुक्त आरा बनाया गया।
  • जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश को संयुक्त सचिव गन्ना उद्योग बनाया गया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ