Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हुआ है। एक बाइक को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों को इलाज के लिए SKMCH में दाखिल करवाया गया है। हादसे के समय स्कॉर्पियो की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा बताई जा रही है। हादसा सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी मंदिर के पास फोरलेन सड़क पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार गाड़ी के आगे अचानक बाइक सवार आ गया था। उसको बचाने के चक्कर में एकदम ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी पलट गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मारे गए लोगों की पहचान के प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: AAP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, महरौली से MLA नरेश यादव ने छोड़ी पार्टी
बताया जा रहा है कि सभी घायल नेपाल के जनकपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गाड़ी ने 3 से 4 बार पलटी खाई है। घायलों से पुलिस ने जानकारी ली है। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो महाकुंभ से लौट रहे थे। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, हादसे के दौरान गाड़ी के एयरबैग भी नहीं खुले।
यह भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव से पहले AAP को लगा तगड़ा झटका, एक साथ 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
शुक्रवार शाम को भी महाकुंभ में संगम स्नान कर लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हुआ था। बांसगांव के हरदीचक गांव के आठ श्रद्धालुओं की गाजीपुर में मौत हो गई थी। गांव में जैसे ही ये सूचना पहुंची, चीख पुकार मच गई थी। इस गांव के 24 लोग कुंभ में स्नान करने के लिए गए थे।
बारां में महिला की जान गई
शनिवार को यूपी के बारां के केलवाड़ा कस्बे से कुंभ के लिए गए परिवार की कार कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 घायल बताए जा रहे हैं। परिवार 25 जनवरी को चित्रकूट गया था। वहां से 26 को अयोध्या और 27 जनवरी को महाकुंभ के लिए रवाना हुआ था। 30 जनवरी को रात होने के बाद परिवार के लोगों ने मां कात्यायनी मंदिर में विश्राम किया था। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुए ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines