Bihar News : बिहार के एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। मधुबनी जिले में कई जगहों पर पिछले दो-तीन दिनों से माही मनीषा के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। इसी क्रम में खजौली में गणेश पूजा के अवसर पर उनका कार्यक्रम होना था। गणेश महोत्सव की कमेटी ने बताया था कि माही मनीषा का कार्यक्रम रात 11 बजे शुरू होगा। ऐसे में आर्केस्ट्रा डांसर माही मनीषा के कार्यक्रम को देखने के लिए मधुबनी के साथ दरभंगा के लोगों की भीड़ पहुंची।
देर से पहुंची डांसर माही मनीषा
मधुबनी के खजौली में रात 11 बजे तक काफी भीड़ जुट गई, लेकिन माही मनीषा समय पर नहीं पहुंची। डांसर माही मनीषा के इंतजार में लोग रात 1 बजे तक मैदान में खड़े रहे और हो हल्ला करते रहे। कमेटी के लोगों से भीड़ संभल नहीं रही थी। लिहाजा वे लोग भी मौके से गायब हो गए। इसी बीच करीब डेढ़ बजे माही मनीषा कार्यक्रम में पहुंची। पहले साज बाज लेकर म्यूजिसियम स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ ने स्टेज पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
यह भी पढे़ं : प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ तो फिल्मी स्टाइल में शराब लेकर थाने पहुंचा लड़का, दारोगा से कर डाली ये डिमांड
डांस शुरू होते ही उग्र हो गई भीड़
इस दौरान भीड़ ने मांग की कि देर से आई डांसर माही मनीषा को पहले स्टेज पर बुलाया जाए। लोगों की डिमांड पर जैसे ही माही मनीषा स्टेज पर पहुंची और ‘टूट गई चूड़ी कलाइयां में बड़ा मजा आये रजाइया में’ गाने पर डांस शुरू किया तो कुछ देर के बाद बवाल हो गया। भीड़ ने माही मनीषा पर पानी की बोतल फेंकना शुरू कर दी। माही मनीषा के साथ आए बॉडीगार्ड और कमेटी के सदस्यों ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इतनी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुछ ही पुलिसकर्मी तैनात थे।
यह भी पढे़ं : गर्लफ्रेंड समेत 3 मेरी मौत के जिम्मेदार, FB Live पर ऐसा कहते ही गंगा में कूदा युवक
लोगों ने स्टेज में लगाई आग
इस बवाल के बीच कार्यक्रम को रोक दिया गया। इस पर भीड़ उग्र हो गई और स्टेज में आग लगा दी। इस दौरान कई लोग स्टेज पर चढ़ गए और साउंड सिस्टम भी नुकसान पहुंचाया। जैसे तैसे माही मनीषा को भीड़ से बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उग्र भीड़ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि माही मनीषा के कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर यह हंगामा हुआ।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
37 mins agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
5 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
6 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
6 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
13 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
16 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines