'...बड़ा मजा आये रजाइया में' गाने पर डांस कर रही माही मनीषा, भीड़ ने स्टेज में लगा दी आग, वीडियो वायरल

Bihar Madhubani News : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। ‘…बड़ा मजा आये रजाइया में’ गाने पर आर्केस्ट्रा डांसर माही मनीषा डांस कर रही थी। इस दौरान लोगों ने बोतल एवं पत्थर फेंके और फिर स्टेज में आग लगी दी। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

Bihar News

बिहार के मधुबनी में बवाल।

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। मधुबनी जिले में कई जगहों पर पिछले दो-तीन दिनों से माही मनीषा के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। इसी क्रम में खजौली में गणेश पूजा के अवसर पर उनका कार्यक्रम होना था। गणेश महोत्सव की कमेटी ने बताया था कि माही मनीषा का कार्यक्रम रात 11 बजे शुरू होगा। ऐसे में आर्केस्ट्रा डांसर माही मनीषा के कार्यक्रम को देखने के लिए मधुबनी के साथ दरभंगा के लोगों की भीड़ पहुंची।

देर से पहुंची डांसर माही मनीषा

Advertisment

मधुबनी के खजौली में रात 11 बजे तक काफी भीड़ जुट गई, लेकिन माही मनीषा समय पर नहीं पहुंची। डांसर माही मनीषा के इंतजार में लोग रात 1 बजे तक मैदान में खड़े रहे और हो हल्ला करते रहे। कमेटी के लोगों से भीड़ संभल नहीं रही थी। लिहाजा वे लोग भी मौके से गायब हो गए। इसी बीच करीब डेढ़ बजे माही मनीषा कार्यक्रम में पहुंची। पहले साज बाज लेकर म्यूजिसियम स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ ने स्टेज पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

डांस शुरू होते ही उग्र हो गई भीड़

इस दौरान भीड़ ने मांग की कि देर से आई डांसर माही मनीषा को पहले स्टेज पर बुलाया जाए। लोगों की डिमांड पर जैसे ही माही मनीषा स्टेज पर पहुंची और ‘टूट गई चूड़ी कलाइयां में बड़ा मजा आये रजाइया में’ गाने पर डांस शुरू किया तो कुछ देर के बाद बवाल हो गया। भीड़ ने माही मनीषा पर पानी की बोतल फेंकना शुरू कर दी। माही मनीषा के साथ आए बॉडीगार्ड और कमेटी के सदस्यों ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इतनी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कुछ ही पुलिसकर्मी तैनात थे।

विज्ञापन

लोगों ने स्टेज में लगाई आग

विज्ञापन

इस बवाल के बीच कार्यक्रम को रोक दिया गया। इस पर भीड़ उग्र हो गई और स्टेज में आग लगा दी। इस दौरान कई लोग स्टेज पर चढ़ गए और साउंड सिस्टम भी नुकसान पहुंचाया। जैसे तैसे माही मनीषा को भीड़ से बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उग्र भीड़ नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि माही मनीषा के कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर यह हंगामा हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ