Bihar Crime News: पटना में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, यहां दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कंकड़बाग में स्थित बिहार के डीजीपी आलोक राज के आवास से महज कुछ दूरी पर ही स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में बंदूक के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस
इस घटना की सूचना मिलने के बाद आस पास के चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। एसपी शुभांक मिश्रा, एसपी सदर अभिनव के साथ चार थाने की पुलिस मौके छानबीन में जुटी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित के बयान लेकर पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Bihari Desi Tarzan: कौन है बिहारी देसी टार्जन? सोशल मीडिया पर हो रहे हैं मशहूर
ग्राहक बनकर आए थे बदमाश, विरोध करने पर चलाई गोली
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शोरूम में अपराधी ग्राहक बनकर आए थे, जिसके बाद बंदूक के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड पर गोली भी चलाई है, लेकिन वह हमले में बच गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अपराधी आए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए हैं।
पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी
पुलिस के अनुसार इस बात का पता किया जा रहा है कि शोरूम में नकदी के बारे में किन-किन लोगों को जानकारी थी। किसने इसकी इसकी जानकारी बदमाशों को दी है। इसके अलावा पूर्व में इस तरह की वारदातों में शामिल अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जल्द ही बदमाश कब्जे में होंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार में खिलाड़ियों के विकास पर जोर, ‘बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना से बनेंगे आर्थिक रूप से सक्षम
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines