---विज्ञापन---

Bihari Desi Tarzan: कौन है बिहारी देसी टार्जन? सोशल मीडिया पर हो रहे हैं मशहूर

बिहार के रहने वाले राजा यादव सोशल मीडिया पर तेजी से मशहूर हो रहे हैं, जहां उनको बिहारी देसी टार्जन के नाम से जाना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

Bihari Desi Tarzan: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो अपनी प्रतिभा और अनोखे काम के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं, जो अपनी दौड़ने की प्रतिभा के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजा बिहार के बगहा के छोटे से गांव पाकड़ से आते हैं। समय के साथ-साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा से खुद की पहचान बना ली है। राजा यादव बिहारी देसी टार्जन के नाम से फेमस हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर राजा यादव की दौड़ने की क्षमता उनको नए मुकाम पर ले जा रही है। बता दें कि राजा बिना किसी प्रोफेशनल  ट्रेनर के अपनी ट्रेनिंग करते हैं। इसके लिए वे खुद ही बनाए देशी उपकरण का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया है।

---खबर नीचे जारी है---

इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो कमेंट के जरिए उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर आप उन्हें कभी स्कॉर्पियो ,कभी बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दौड़ते देख सकते हैं। यहां हम आपके लिए एक वीडियो शेयर कर रहे हैं।

परिवार की विरासत

राजा को ये गुण विरासत में मिला है, क्योंकि उनके पिता लालबाबू यादव और दादा जगन्नाथ यादव दोनों ही पहलवान रह चुके हैं। राजा आजकल के युवाओं को लेकर चिंता में रहते हैं और इसी कारण उन्होंने सेना में भर्ती के लिए कोशिश शुरू की है। इसके चलते राजा अपने इलाके के लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं और अब एक फिटनेस आइकॉन बन गए हैं। बता दें कि राजा केवल 22 साल के हैं। राजा  ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं। आप यहां इसका इंस्टाग्राम हैंडल भी देख सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

राजा बताते हैं कि संसाधनों की कमी के कारण उनको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर उनकी यह समस्या दूर हो जाती है तो वे अपनी सपना पूरा कर सकेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – Watch: घिनौनेपन की सारी हदें पार! नाश्ते के नाम पर गोबर खाते दिखे पुनित सुपरस्टार, वीडियो हो रहा वायरल

First published on: Nov 09, 2024 09:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola