Bihar Lok Sabha Election Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। बिहार से इंडिया महागठबंधन को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन ‘त्रिमूर्ति’ के सामने तेजस्वी यादव के सारे फेल हो गए। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कोई भी दांव नहीं चला। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं चुनाव रिजल्ट के रुझान?
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जहां एनडीए के तहत त्रिमूर्ति यानी तीन पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। त्रिमूर्ति में भाजपा, नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की लोजपा शामिल है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आरजेडी एक साथ है। इस चुनाव में आरजेडी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जमकर रैलियां कीं और उन्होंने कहा था कि आपको नौकरियां मिलेंगी फटाफट..फटाफट। भाजपा हो जाएगी सफाचट..सफाचट।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर, BJP को झटका तो दीदी का चला ‘मैजिक’, देखें किस पार्टी को कितनी मिलीं सीटें?
नहीं चली तेजस्वी की चाल
मतगणना के रुझानों में बिहार में इंडिया गठबंधन का जादू नहीं चला और तेजस्वी यादव की सारी चाल फेल हो गई। राज्य में एनडीए सबसे बड़ा दल बनकर सामने आ रहा है। 40 में से 34 सीटों पर एनडीए आगे है, जबकि 6 सीटों पर इंडिया गठबंधन की बढ़त है। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का एनडीए में शामिल होना तेजस्वी यादव की हार का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : राजा भैया के गढ़ में साइकिल की रफ्तार तेज, मुरझाया कमल! प्रतापगढ़ में बड़ा उटलफेर
क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 14 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा के खाते में 13 सीटें जाती नजर आ रही हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर आगे है। अगर इंडिया गठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 3 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं। CPI(ML)(L) के पाले में 2 सीटें आ सकती हैं। गया सीट से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 hr agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines