---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

राजा भैया के गढ़ में साइकिल की रफ्तार तेज, मुरझाया कमल! प्रतापगढ़ में बड़ा उटलफेर

Pratapgarh Lok Sabha Seat BJP Vs SP : देश में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर वोटों की गिनती जारी है। राजा भैया के गढ़ में बड़ा उटलफेर हो सकता है। प्रतापगढ़ में साइकिल की रफ्तार तेज है, जबकि कमल मुरझा रहा है।

UP Pratapgarh Lok Sabha Election Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना चल रही है। राजा भैया के गढ़ में फिर कमल खिलेगा या साइकिल चलेगी? इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव रिजल्ट के रुझानों में उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इंडिया महागठबंधन 43 सीटों पर और एनडीए 36 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है। बसपा का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।

प्रतापगढ़ में कौन मारेगा बाजी?

---विज्ञापन---

यूपी की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट को रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गढ़ माना जाता है। मतगणना के रुझानों में प्रतापगढ़ से भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता पीछे चल रहे हैं, जबकि सपा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह पटेल (एसपी पटेल) आगे चल रहे हैं। एसपी पटेल 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

3 विधानसभाओं में सपा तो दो में भाजपा आगे

---विज्ञापन---

अगर विधानसभा वाइज देखें तो सदर और विश्वनाथगंज से संगम लाल गुप्ता आगे हैं, जबकि रानीगंज, पट्टी और रामपुर खास विधानसभा से सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बसपा पिछती नजर आ रही है। आपको बता दें कि भाजपा ने दोबारा संगम लाल गुप्ता पर विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा। पिछले चुनाव 2019 में संगम लाल गुप्ता सांसद बने थे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2024 12:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola